Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी आज करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे, हिमाचल-पंजाब के पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात

PM Modi visit Flood Affected Areas: पंजाब इस समय दशकों में सबसे गंभीर बाढ़ का सामना कर रहा है, और अधिकारियों के अनुसार इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 09, 2025 | 08:30 AM

PM मोदी आज करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Visit Punjab-Himachal: पीएम नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे और राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद दोपहर में दिल्ली से रवाना होंगे। वे पहले पठानकोट एयरबेस पहुंचेंगे और वहां से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में राज्य अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही वह NDRF, SDRF और आपदा राहत कार्यों में लगे स्थानीय टीमों के कर्मियों से भी मिलेंगे। हिमाचल प्रदेश में स्थिति की समीक्षा के बाद, पीएम मोदी दोपहर लगभग 3 बजे पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिलेंगे पीएम

इसके बाद वो 4:15 बजे के लगभग गुरदासपुर के तिबरी आर्मी स्टेशन जाएंगे, जहां वे क्षेत्र की स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वहीं, गुरदासपुर में प्रधानमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिलेंगे और क्षेत्र में काम कर रही राहत एवं प्रतिक्रिया टीमों से बातचीत करेंगे।

पंजाब को बाढ़ से भारी नुकसान

पंजाब इस समय पिछले कई दशकों की सबसे गंभीर बाढ़ का सामना कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से राज्य की कृषि को भी भारी नुकसान हुआ है, लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर में फसलें बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ की स्थिति सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में पानी का बढ़ना और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण छोटी नदियों का उफान लेने से उत्पन्न हुई है।

यह भी पढ़ें:- आज होगा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की किस्मत का फैसला, शाम तक आ जाएंगे नतीजे

हिमाचल प्रदेश में भी आपदा के चपेट में

वहीं, हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 8 सितंबर तक हुई भारी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से बड़ा नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस दौरान प्रदेश को कुल 4,122 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के अनुसार, इस आपदा में 370 लोगों की मौत हुई। इसमें 205 लोगों की मौत बारिश से संबंधित हादसों में, 43 लोगों की भूस्खलन में, 17 लोगों की बादल फटने और 9 लोगों की अचानक आई बाढ़ के कारण हुई।

Pm modi himachal punjab visit aerial survey flood affected areas meet victims

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 08:30 AM

Topics:  

  • Himachal Pradesh
  • Narendra Modi
  • Punjab

सम्बंधित ख़बरें

1

पीएम मोदी के जन्मदिवस से महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती तक मनेगा ‘सेवा पखवाड़ा, सीएम योगी का निर्देश

2

PM मोदी के बर्थडे पर होगी होगी नमो वन-नमो पार्क की स्थापना, सीएम योगी ने की बड़ी बैठक

3

यरूशलम हमले पर छलके मोदी के आंसू! पीड़ितों से जताई संवेदना, नेतन्याहू से बोले- आतंक पर जीरो टॉलरेंस

4

धनखड़ बोलेंगे तो सिंहासन डोलेंगे! तय हो गई समय और तारीख, दिल्ली से हरियाणा तक हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.