‘वह कर्मठ और जमीन से जुड़े हैं…’ नितिन नबीन को BJP की कमान मिलने पर PM मोदी ने दी बधाई
PM Modi ने Nitin Nabin को BJP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने शुभकामनाएं दी। उन्होंने नबीन को एक युवा और परिश्रमी नेता बताते हुए संगठन में अच्छा-खासा अनुभव रखने वाला व्यक्ति बताया।
- Written By: सौरभ शर्मा
नितिन नबीन को BJP की कमान मिलने पर PM मोदी ने दी बधाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Nitin Nabin BJP Working President PM Modi Congratulate: भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने फैसले से सबको चौंकाते हुए बिहार के युवा नेता और मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नबीन की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक विशेष संदेश जारी करते हुए उन्हें एक ‘कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ता’ बताया है। प्रधानमंत्री का यह संदेश स्पष्ट करता है कि पार्टी नेतृत्व को इस युवा चेहरे से भविष्य में कितनी बड़ी उम्मीदें हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद से ही संगठन में नए नेतृत्व की तलाश जोर-शोर से चल रही थी। अब नितिन नबीन के रूप में पार्टी को एक नया और ऊर्जावान सारथी मिल गया है। प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में साफ कहा कि नितिन नबीन का विनम्र स्वभाव और सादगी ही उनकी असली पहचान है।
संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे केवल पदों तक सीमित रहने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि उनका काम जमीन पर दिखाई देता है। पीएम ने कहा कि बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल बेहद प्रभावी रहा है। उन्होंने हमेशा जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरे समर्पण भाव से काम किया है। मोदी के अनुसार, नबीन संगठन और आम जनता के बीच एक सेतु की तरह काम करते हैं, जिससे उनकी स्वीकार्यता हर जगह बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
यह भी पढ़ें: पर्दे के पीछे से जीत की इबारत लिखने वाले के हाथ भाजपा की कमान! BJP के ‘साइलेंट हीरो’ हैं नितिन नबीन
युवा ऊर्जा से सशक्त होगी पार्टी
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नितिन नबीन की ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने नबीन को एक ‘युवा और परिश्रमी नेता’ बताते हुए कहा कि उनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। प्रधानमंत्री का मानना है कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना ही पार्टी की प्राथमिकता है और नबीन इस सोच पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। पीएम ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संकेत दिया कि संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने में उनका अनुभव पार्टी के लिए बेहद उपयोगी और निर्णायक साबित होगा।
