जो इंदिरा नहीं कर पाईं, वो कारनामा PM मोदी ने कर दिखाया; तोड़ने वाले हैं नेहरू का यह रिकॉर्ड, BJP में जश्न
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को जवाहरलाल नेहरू का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले पीएम बन जाएंगे, जिसके लिए बीजेपी में जश्न की तैयारी है।
- Written By: अक्षय साहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Become Longest Serving Elected Prime Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। वो 9 जून को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएगा। इसके साथ ही वो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को तोड़ देगें।
आंकड़ों के मुताबिक, पंडित जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 से लेकर 27 मई 1964 तक कुल 4396 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। जबकि नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से लगातार पीएम पद पर हैं और 9 जून तक उनके कार्यकाल के 4,397 दिन पूरे हो जाएंगे। इस लिहाज से वो लगातार पीएम पद पर रहने वाले नेता बन जाएंगे।
नेहरू ने 6,130 दिनों तक की देश की सेवा
हालांकि, अभी भी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता हैं। उन्होंने 15 अगस्त 1947 को देश आजादी के साथ ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और वो 27 मई 1964 यानी अपनी मौत के दिन तक इस पद पर रहे। नेहरू ने कुल 6,130 दिनों तक देश की सेवा की।
सम्बंधित ख़बरें
UN Report: वैश्विक स्तर पर कम हुई भुखमरी, भारत में हंगर रेट 10% से नीचे, दुनिया में सुधरी स्थिति
अब हम चुप नहीं रहेंगे… पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का रातभर का प्रदर्शन, जयराम रमेश का बड़ा ऐलान
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
वायरल वीडियो पर CJP का बड़ा एक्शन; कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रवक्ता विजेता दहिया को पार्टी के सभी पदों से हटाया
हालांकि, देश का पहला चुनाव 1952 में करवाया गया था। इसलिए 1947 से 1952 के उनके कार्यकाल को निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखा जाता। क्योंकि 1947 में वो केवल ब्रिटेन से समझौते और कांग्रेस की मंजूरी के तहत देश के प्रधानमंत्री बने थे न कि उन्हें जनता द्वारा चुना गया था।
नेहरू के बाद इंदिरा का नाम
जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक देश की प्रधानमंत्री रहने का सम्मान उनकी बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम है। इंदिरा गांधी कुल 5,829 दिनों तक इस पद पर रहीं। जबकि वो, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 3,671 और 1,766 दिनों तक रही है। पीएम मोदी इंदिरा गांधी का ये रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकराेच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके के परिवार ने छोड़ा घर, मिल रही थी धमकियां
बीजेपी में जश्न का माहौल
बीजेपी में प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि को लेकर जश्न का माहौल है। पार्टी ने 10 जून को एनडीए के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई। जहां पीएम मोदी का भव्य सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी पूरे देश में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है।
