पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर लिखा पोस्ट
Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी और कई नेताओं ने 'एक्स' पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कई नेताओं ने शांतिवन जाकर में श्रद्धासुमन अर्पित किया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता, फोटो- सोशल मीडिया
Jawaharlal Nehru: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर 2025 को मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पंडित नेहरू को सादर नमन किया है।
आज, 14 नवंबर 2025 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश के मौजूदा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें याद किया और सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दमोह दौरा लगभग तय! 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला
Jabalpur Cruise Accident: ‘यह अत्यंत पीड़ादायक है’, बरगी डैम हादसे पर PM Modi का भावुक संदेश; मुआवजे का ऐलान
‘कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं,’ नए सीएम की अटकलों को खरगे ने किया खारिज; जानिए क्या कुछ कहा
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, यूपी को कई परियोजनाओं की दी सौगात; सीएम योगी और नितिन नबीन भी रहे मौजूद
Tributes to former Prime Minister, Pandit Jawaharlal Nehru Ji on the occasion of his birth anniversary. — Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025
बिहार चुनाव के बीच नीतीश कुमार ने भी किया नमन
इस वर्ष 14 नवंबर को सभी की नजरें बिहार विधानसभा चुनाव के आगामी नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया और बधाई दी। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।”
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी ने शांतिवन में श्रद्धासुमन अर्पित किए। भारत की आधुनिक पहचान गढ़ने वाले नेहरू जी को देश आज श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। 📍 दिल्ली pic.twitter.com/xEMFADn8Yx — Indian Youth Congress (@IYC) November 14, 2025
मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या लिखा?
पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो भारत के विचार और उनके द्वारा पोषित मूल्यों – स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण – को प्रकाशित करती है। उनका दृष्टिकोण हमारी अंतरात्मा को प्रेरित करता है और हमारे सामूहिक कार्यों को आकार देता है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, एक ऐसे नेता को श्रद्धांजलि, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को गहराई से संजोया।
भारत की आज़ादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में असाधारण योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर विनम्र नमन। उनके विचार, मूल्य और दूरदृष्टि आज भी हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा हैं। आधुनिक भारत के जनक,… pic.twitter.com/oXE7CSknkc — Mallikarjun Kharge (@kharge) November 14, 2025
यह भी पढ़ें: Bypoll Results: बिहार ही नहीं इन 7 राज्यों में भी आ रहे नतीजे, जानें उपचुनाव में कौन मार रहा बाजी?
जवाहरलाल नेहरू: प्रथम पीएम और स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य चेहरे
पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य चेहरों में से एक थे। उन्होंने 1951 के आम चुनाव के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनका निधन 27 मई 1964 को हुआ था। नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में ही भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) मनाया जाता है।
