अब चंदा मामा दूर के नहीं…, त्रिनिदाद और टोबैगो में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मैं जानता हूं कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
त्रिनिदाद और टोबैगो में पीएम मोदी
त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने और त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम, कोवा में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने संबोधन की शुरूआत जय श्रीराम और सीता राम के साथ की।
त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘मैं कुछ समय पहले ही गुनगुनाते पक्षियों की इस खूबसूरत भूमि पर आया हूं। और मेरा पहला संवाद यहां के भारतीय समुदाय के साथ है। यह पूरी तरह से स्वाभाविक लगता है क्योंकि हम एक परिवार का हिस्सा हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है’।
और क्या बोले पीएम मोदी?
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “…मैं त्रिनिदाद और टोबैगो को बधाई देता हूं कि वह इस क्षेत्र में UPI अपनाने वाला पहला देश है। अब, पैसे भेजना गुड मॉर्निंग टेक्स्ट मैसेज भेजने जितना आसान हो जाएगा। मैं वादा करता हूं कि यह वेस्टइंडीज की गेंदबाजी से भी तेज होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
दूसरे युद्ध की आहट! ईरान-अमेरिका संकट के बीच ताइवान पर चीन का सैन्य दबाव, भेजे दो शक्तिशाली युद्धपोत
चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
उन्होंने आगे कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही, हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएंगे। भारत के विकास और प्रगति का लाभ सबसे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। भारत ने साबित कर दिया है कि हम गरीबों को सशक्त बनाकर गरीबी को हरा सकते हैं।
विश्व बैंक ने नोट किया है कि भारत ने पिछले दशक में 250 मिलियन से अधिक लोगों को अत्यधिक गरीबी से ऊपर उठाया है। भारत की वृद्धि हमारे नवोन्मेषी और ऊर्जावान युवाओं द्वारा संचालित हो रही है।
जंग जारी रहेगी! रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने ट्रंप को दिया फिर बड़ा झटका
भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा
पीएम मोदी ने कहा कि वो समय अब दूर नहीं है कि जब कोई भारतीय चंद्रमा पर पहुंचेगा और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। हम अब तारों को सिर्फ गिनते नहीं हैं, आदित्य मिशन के रूप में उनके पास जाने का प्रयास करते हैं। हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं है। हम अपनी मेहनत से असंभव को भी संभव बना रहे हैं।
