Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, क्या दिवाली पर मिलेगा ‘डबल गिफ्ट’?

PM Modi एकबार फिर देश को संबोधित करने जा रहे हैं। इस संबोधन के दौरान पीएम कुछ बड़ा एलान कर सकते है। बीले 15 अगस्त को PM ने लाल किले से कहा था कि यह दिवाली देशवासियों को डबल गिफ्त वाली होगी।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 21, 2025 | 12:14 PM

पीएम मोदी, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर एक बार देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज शाम ठीक पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, पीएम के संबोधन की सूचना के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्रधानमंत्री इस संबोधन के दौरान क्या कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। यह संबोधन इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि यह दिवाली देशवासियों के लिए ‘डबल गिफ्ट’ वाली होगी।

प्रधानमंत्री के संबोधन का विषय अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, जिससे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। यह अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं क्योंकि कल यानी 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें भी लागू हो रही हैं, जिससे लोगों की जरूरत की कई चीजें सस्ती होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन देश की जनता के लिए त्योहारी मौसम में एक बड़ी सौगात का संकेत हो सकता है, जिसका इंतजार हर कोई कर रहा है।

जब-जब पीएम ने किया संबोधित, हुए बड़े ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हमेशा से ही कुछ बड़ा और अप्रत्याशित होने का संकेत रहा है। उनके पिछले संबोधनों पर नजर डालें तो हर बार उन्होंने देश को एक नई दिशा देने वाले फैसले सुनाए हैं। चाहे वह 12 मई 2020 को ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की घोषणा हो या फिर कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का आह्वान, उनके संवाद ने हमेशा एक बड़ा प्रभाव डाला है। इसी तरह उन्होंने स्टार्टअप्स, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को भी अपने संबोधनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया है।

सम्बंधित ख़बरें

20 साल के इंतजार के बाद मिला बेटा…’हिट एंड रन’ ने छीन ली मासूम की जान, पिता ने बयां की दर्दनाक दास्तान

पल्लवी पटेल का रौद्र रूप, पुलिस से भिड़ीं सिराथू विधायक, सड़क पर लेटकर जताया विरोध; लखनऊ में भारी तनाव- VIDEO

अखिलेश यादव का केंद्र पर तंज, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, अब युवाओं को कॉन्ट्रैक्ट पर रखेगी सरकार- VIDEO

कानून तोड़ोगे तो जहन्नुम जाओगे, CM योगी की खुली चेतावनी, बाबरी का सपना देखने वालों को दिया कड़ा जवाब- VIDEO

यह भी पढ़ें: ECI का ‘सफाई अभियान’, DMK-BJP के सहयोगी दलों समेत 42 तमिल पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर नोटबंदी तक के ऐतिहासिक फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधनों का इतिहास बड़े और कड़े फैसलों से जुड़ा है। 8 नवंबर 2016 को जब उन्होंने अचानक राष्ट्र को संबोधित कर 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने का ऐलान किया, तो यह भारतीय इतिहास के सबसे चर्चित संबोधनों में से एक बन गया। इसी तरह, 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी उन्होंने देश को संबोधित किया और सेना की वीरता की सराहना करते हुए देशवासियों में जोश और एकता का संचार किया। कोरोना काल में भी उन्होंने कई बार संवाद कर देश का मनोबल बढ़ाया।

Pm modi address to the nation today live updates diwali double gift announcement speculation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 12:14 PM

Topics:  

  • GST Rates
  • Latest News
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.