युगांडा में अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई स्कूल बस... 20 मासूमों समेत 21 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

School Bus Accident: पूर्वी युगांडा के सिपी फॉल्स में बच्चों से भरी एक स्कूल बस के अनियंत्रित होकर पलटने से 20 मासूम बच्चों सहित 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरा देश सदमें में है।
Uganda School Bus Accident
युगांडा में चट्टान से टकराई स्कूल बस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Uganda School Bus Accident: अफ्रीकी देश युगांडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। इसमें 20 मासूम बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे शैक्षणिक भ्रमण से लौटकर आ रहे थे।  जानकारी के मुताबिक, हादसा पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में हुआ है, बस यहां के  प्रसिद्ध सिपी फॉल्स में सड़क से उतरकर पलट गई। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस हादसे ने पूरे युगांडा को सदमें में डाल दिया है। हादसे में कई परिवारों ने अपने बच्चों को हमेशा के लिए खो दिया है।

अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई बस

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार रात पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में हुई। पुलिस  ने बताया कि राजधानी कंपाला के किंग डेविड जूनियर स्कूल के छात्र और शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्रसिद्ध सिपी फॉल्स गए थे। लेकिन वापसी के दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर एक चट्टान से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में कम से कम 20 बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई है। युगांडा के स्थानीय प्रशासन मंत्री बलाम बरुगहारा अतीनयी के मुताबिक, मृत वयस्क की पहचान स्कूल के संस्थापक और प्रमुख रूप में हुई है। अतीनयी ने बताया कि कई अन्य बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। जिसमें से नौ बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ग्राामीणों ने मिलकर बचाई जान

पुलिस के मुताबिक, हादसे के तुंरत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला और फिर सभी को विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने में मदद की। ग्रामीणों के तत्परता के चलते कई बच्चों को समय रहते उपचार मिल सका। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हादसे के कारण नहीं बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com