-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Petition Filed In Gujarat Court Regarding Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project Dismissed Court Said This
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर गुजरात कोर्ट में दाखिल याचिका खारिज, अदालत ने कही ये बात…
- Written By: आसिफ सईद

Representative Photo
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) उच्च न्यायालय (Gujarat High Court) ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train) परियोजना के निर्माण कार्य के लिए एक झुग्गी-बस्ती (Slums) से निकाले गए परिवारों के पुनर्वास (Rehabilitation) का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है, लेकिन उसने कहा कि ये लोग राज्य प्राधिकारियों से संपर्क कर सकते है, जिन्हें ‘‘एक सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण” के साथ उनके दावे पर विचार करना चाहिए।
अदालत ने बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण के लिए अहमदाबाद के साबरमती इलाके में एक रेलवे पुल के निकट एक झुग्गी बस्ती से निकाले गए 68 से 70 परिवारों के पुनर्वास का अनुरोध करने वाली बांधकाम मजदूर संगठन की जनहित याचिका पर मंगलवार को आदेश पारित किया। बहरहाल, अदालत ने परियोजना का निर्माण कार्य कर रहे नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड(एनएचएसआरसी) को दिए गए क्षेत्र में रह रहे कुछ परिवारों के पुनर्वास का आदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Slum Rehabilitation: 35000 खाली पड़े EWS फ्लैट झुग्गीवासियों को बांटेगी दिल्ली की सरकार, जानें पूरी खबर
धारावी पुनर्विकास: 91 हजार झोपड़ियों का सर्वे पूरा; प्रत्येक झोपड़ी को मिली यूनिक ID, 10 लाख पुनर्वास का दावा
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: 500 हाथियों जितनी भारी TBM की असेम्बलिंग कर समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम शुरू
Mumbai Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सिग्नलिंग पर विवाद, पूर्व जापानी सलाहकार ने उठाए सवाल
याचिका में दावा किया गया था कि ‘जेपी नी चाली’ झुग्गी बस्ती को राज्य एवं रेलवे प्राधिकारियों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अवैध तरीके से गिरा दिया और उन्हें सरकारी नीतियों के अनुसार वैकल्पिक निवास भी मुहैया नहीं कराया गया। याचिका में अदालत से यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया था कि प्राधिकारियों को और लोगों को निष्कासित करने रोका जाए और लोगों को तत्काल राहत दी जाए।
याचिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुनर्वास का भी अनुरोध किया गया था। राज्य सरकार ने अदालत के समक्ष अभिवेदन दिया था कि इस झुग्गी-झोपड़ी के निवासी उसकी पुनर्वास नीति के तहत लाभ के हकदार नहीं थे और उन्हें परियोजना से प्रभावित व्यक्ति नहीं माना जा सकता।
Petition filed in gujarat court regarding mumbai ahmedabad bullet train project dismissed court said this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Jul 21, 2026 | 07:30 PMअब हम चुप नहीं रहेंगे… पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का रातभर का प्रदर्शन, जयराम रमेश का बड़ा ऐलान
Jul 21, 2026 | 07:25 PMसंघर्ष से शिखर तक: सागर में क्रिकेटर क्रांति गौंड़ ने सुनाई प्रेरक कहानी, छात्राओं को दिया बड़ा संदेश
Jul 21, 2026 | 07:21 PMAgra: विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Jul 21, 2026 | 07:16 PM25 से 30 मिनट में दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर! आकार ले रहा 6 लेन का सिंग्नल फ्री एलिवेटेड रोड
Jul 21, 2026 | 07:13 PMBuldhana News: खामगांव-जालना ब्रॉड गेज रेल परियोजना के लिए 54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
Jul 21, 2026 | 07:05 PMसीहोर में बाबरी घाट पर जान जोखिम में डालने को मजबूर ग्रामीण; मियाद खत्म होने के बावजूद नहीं हुआ नया टेंडर
Jul 21, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM














