Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीडीपी नेता इल्तिजा का आरोप, बूथ नम्बर 26 पर जानबूझकर कराया जा रहा धीमा मतदान

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर जानबूझकर धीमा मतदान कराया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने इस आरोप का खंडन किया है। इल्तिजा मुफ्ती की मां और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: May 25, 2024 | 02:35 PM

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ((सौजन्य सोशल मीडिया))

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता इल्तिजा मुफ्ती ने शनिवार को आरोप लगाया कि अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर जानबूझकर धीमा मतदान कराया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने इस आरोप का खंडन किया है। ज्ञात हो कि इल्तिजा मुफ्ती की मां और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।

इल्तिजा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खानाबल के मतदान केंद्र संख्या 26 पर मतदान जानबूझकर धीमा कराया जा रहा है। अधिकारियों से अनुरोध है कि वे इस पर गौर करें। ” पीडीपी के अन्य नेताओं ने भी दूसरे मतदान केंद्रों पर मतदान धीमा होने का आरोप लगाया। बहरहाल, प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि मतदान सुचारू रूप से जारी है।

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय ने एक्स पर कहा कि मतदान केंद्र संख्या 26 पर मतदान सुचारू रूप से जारी है। सुबह नौ बजे तक 11.75 प्रतिशत मतदान हुआ और अभी तक नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक 20.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। विभाग ने सभी से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया है।

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय : क्या BJP ने लद्दाख में अपना आधार खो दिया

अखिलेश ने कहा था क्योटो छोड़ हम जीत रहे 79 सीटें, अब राहुल बोले- लोकसभा चुनाव…

‘…तो मोदी नहीं बन पाते पीएम’, राहुल गांधी बोले-लोकसभा चुनाव में हुई धांधली

Year Ender: खटाखट खट…से लेकर अबकी बार 400 पार तक 2024 के वो सियासी नारे जिससे बदली देश की सियासत

बता दें कि छठवें चरण में शनिवार को जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pdp leader iltija mufti allegation on slow voting in anantnag rajouri constituency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2024 | 02:35 PM

Topics:  

  • Loksabha Election 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.