मुसीबत में घिरे पवन खेड़ा, सुबह-सुबह घर पहुंची दिल्ली और असम पुलिस, होगी गिरफ्तारी?
Pawan Khera News: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर असम और दिल्ली पुलिस की दबिश। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर लगाए आरोपों के मामले में पूछताछ के लिए पहुँची पुलिस टीम।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pawan Khera Remark on Himanta Sarma: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा(Pawan Khera) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर असम पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। खबरों के मुताबिक, यह कार्रवाई हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोपों के मामले में पूछताछ के लिए की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में पुलिस टीम पवन खेड़ा से पूछताछ करना चाहती है।
कानूनी प्रावधानों के अनुसार, जब किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में कार्रवाई के लिए जाती है, तो उसे वहां की स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है। इसी प्रक्रिया के तहत असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस को पहले ही जानकारी दे दी थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम उनकी मदद कर रही है।
आवास पर मौजूद नहीं हैं पवन खेड़ा
सूत्रों के मुताबिक, पवन खेड़ा(Pawan Khera) अपने दिल्ली स्थित आवास पर मौजूद नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसी मामले में पूछताछ के लिए असम पुलिस दिल्ली पहुंची है।
सम्बंधित ख़बरें
2020 दिल्ली दंगा साजिश मामला: अतहर खान की बेल खारिज, कोर्ट ने बताई बड़ी वजह
राम मंदिर ट्रस्ट में इस्तीफों के बाद बढ़ा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली-पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के इशारे पर पेट्रोल बम से हमले की थी तैयारी, 6 संदिग्ध गिरफ्तार
शादी के दो महीने बाद हुई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या जैसा गंभीर आरोप
क्या है पूरा विवाद?
रविवार को असम की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई, जब पवन खेड़ा(Pawan Khera) ने मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने और विदेशों में बड़ी संपत्ति होने के आरोप लगाए।
इन आरोपों पर पलटवार करते हुए हिमंत बिस्व सरमा ने इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की “हताशा और घबराहट” को दर्शाती है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में राजनीतिक माहौल उनके अनुसार बदल रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी, जानिए क्या है उनका ‘गोल्डन पंजाब’ प्लान
सरमा ने इन आरोपों को “दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित” बताते हुए कहा कि वह और उनकी पत्नी 48 घंटे के भीतर पवन खेड़ा(Pawan Khera) के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खेड़ा को अपने बयानों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
