शादी के दो महीने बाद हुई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या जैसा गंभीर आरोप
Delhi Crime Neaws: लोधी कॉलोनी में शादी के दो महीने बाद हुई महिला की रहस्यमय तरीके से मौत हुई। परिजनों ने लगाए ससुराल वालों उत्पीडन और हत्या के आरोप। जानिए क्या है पूरा मामला।
- Written By: वंदना शर्मा
शादीशुदा जोड़ा ( सोर्स आईएएनएस)
Delhi Married Women Death Case: नई दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके से एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दो महीना पहले ही महिला की शादी हुई है। बता दें कि अब महिला के परिजनों ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
दो महीना पहले हुई महिला की शादी
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान आकृति सुतार के रूप में हुई है। इनकी शादी 24 अप्रैल को अरस्तु सिक्का के साथ हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि आकृति छतरपुर में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी। वह दिल्ली के पुष्प विहार में रहती थी।
पता चला है कि महिला की लाश लोधी कॉलोनी में एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के अंदर जमीन पर पड़ी हुई मिली थी, जो मृतका के घर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने अंदेशा लगाते हुए बताया है कि वह बिल्डिंग से गिर गई। आपको बता दें कि अभी तक मौत का सही कारण सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम से 18 महिलाओं की किडनी हुई खराब! नागपुर से मुंबई तक मचा हड़कंप
दिल्ली के सरकारी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की मौत, कमरे से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट खोल गया बड़े राज!
आफत की बारिश, मुंबई बन गया हादसों का शहर, तबाही के 6 दिन और 10 से ज्यादा मौतें, प्रशासन पर उठा गंभीर सवाल
24 घंटे में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शादी के बाद से लगातार हो रही 20 लाख रुपए मांग
वहीं दूसरी तरफ मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी हत्या की गई है। बता दें, परिवार के यह भी कहना है कि मृतक महिसा को शादी के बाद से ही लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि उसका पति और उसके रिश्तेदार कुछ दिनों से लगातार 20 लाख रुपए मांग रहे थे। साथ ही पति और सास-ससुर बार-बार उसे धमकाते,पीटते और उसके साथ बुरा बर्ताव करते थे।
आकृति ने 6 बजे अपनी मां से की थी बात
आस-पास के लोगों से की गई बातचीत में पता चला कि आकृति ने शनिवार शाम को करीब 6 बजे अपनी मां से भी बात की थी। उनकी इस बातचीत के दौरान आकृति ने कथित तौर पर ऑफिस की मीटिंग का जिक्र किया और कहा कि वह घर जा रही है। जब मीडिया ने महिला के परिजनों के पास बात करने पहुंचे तो उसके रिश्तेदारों ने बताया कि वह बिल्कुल सामान्य लग रही थी और उसने कुछ गलत हो रहा है,ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था।
छोटे भाई ने सुसाइड नोट को किया खारिज
मीडिया से बात करते समय आकृति के छोटे भाई अमय सुतार ने लाश के पास मिलें सुसाइड नोट को खारिज करते हुए कहा कि दीदी दिमागी तौर पर मजबूत थी और उसने ऐसा कदम कभी नहीं उठाया होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरस्तु ने उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की मौत, कमरे से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट खोल गया बड़े राज!
पुलिस को मिली एक महिला की लाश
आपको बता दें कि मृतक महिला के चाचा मनंजय सुतार का कहना यह है कि हमें रात करीब 8 बजे आकृति के पति अरस्तु सिक्का का फोन आया था। फोन पर पति ने बताया कि आकृति गायब है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला की तलाश जारी की। करीब डेढ़ घंटे के बाद परिवार से संपर्क करके बताया कि लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज में एक महिला की लाश मिली है।
भाई ने बताया कि घटना होने से ठीक दो दिन पहले भी दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। आपको बताते चलें कि पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच अभी चल रही है। परिवार के आरोपों समेत सभी संभावित एंगल से भी दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है।
