-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Parliament One Nation One Election Bill Update Nrendra Modi Amit Shah
One Nation One Election की पूरी तैयारी, इसी सत्र में पेश हो सकता है बिल…इन राज्यों में समय से पहले चुनाव का प्लान
- Written By: Saurabh Pal
देश में "वन नेशन वन इलेक्शन" आए दिन चर्चा में आता रहता है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वादा किया था, लेकिन चुनावी परिणामों के बाद कहा गया एक देश एक चुनाव को ठंडे बस्ते...

एक देश एक चुनाव (फोटो- नवभारत डिजाइन)
नई दिल्लीः देश में “वन नेशन वन इलेक्शन” आए दिन चर्चा में आता रहता है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वादा किया था, लेकिन चुनावी परिणामों के बाद कहा गया एक देश एक चुनाव को ठंडे बस्ते में भाजपा को डलना होगा। हालांकि ऐसा होता नहीं दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार इस बिल आम सहमति बनाना चाहती हैं। लिहाजा संसद से बिल को चर्चा के लिए जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के पास भेजा जाएगा।
इसके बाद जेपीसी इस बिल पर सभी पार्टियों के नेताओं से चर्चा करेगी। इसके अलावा सभी राज्यों की विधानसभाओं के स्पीकर और देशभर के बुद्धिजीवियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को भी इस प्रोसेस में शामिल कर उनकी राय ली जाएगी। वहीं इससे पूर्व सितंबर माह में केंद्रीय कैबिनेट ने वन नेश वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
वन नेशन वन इलेक्शन में भी 2 फेज में होगा चुनाव
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
कैबिनेट की बैठक में अश्वनी वैष्णव ने कहा था वन नेशन वन इलेक्शन में भी 2 फेज में चुनाव होगा। पहले फेज में लोकसभा और राज्यों का विधानसभा चुनाव होगा। उसके बाद दूसरे फेज में निकाय व पंचायत चुनाव होंगे। इसके बाद नई चुनाव प्रक्रिया के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने 191 दिन रिसर्च के बाद अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्म को सौंपी थी।
सिफारिश में कोविंद पैनल अहम सुझाव
सभी राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 तक बढ़ाया जाए। हंग असेंबली की स्थिति में बाकी 5 साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं। साथ ही कोविंद पैनल ने एक साथ चुनाव कराने के लिए उपकरणों, जनशक्ति और सुरक्षा बलों की एडवांस प्लानिंग की सिफारिश की है।
कई संवैधानिक बदलाव के सुझाव
वन नेशन वन इलेक्शन की गठित कमेटी ने कई संवैधानिक बदलावों का सुझाव दिया है, इनमें से ज्यादातर में राज्यों की विधानसभाओं के सहमति की जरूरत नहीं है।
इसके अलावा कुछ संवैधानिक बदलावों के लिए बिलों को संसद में पास कराना जरूरी होगा। वहीं सिंगल इलेक्टोरल रोल और सिंगल वोटर आईडी कार्ड के लिए आधे से ज्यादा राज्यों की मंजूरी जरूरी होगी। ऐसी संभावना है कि कोविंद कमेटी की रिपोर्ट लॉ कमीशन के सामने प्रस्तुत की जाए। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि लॉ कमीशन 2029 में लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकायों और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का सुझाव दे सकता है।
अभी ऐसी है वन नेशन-वन इलेक्शन की संभावना
एक देश-एक चुनाव लागू करने के लिए कई राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल घटेगा। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में हुए हैं, उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विधि आयोग के प्रस्ताव पर सभी दल सहमत हुए तो यह 2029 से ही लागू होगा। साथ ही इसके लिए दिसंबर 2026 तक 25 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने होंगे।
पहला चरणः 6 राज्य, वोटिंगः नवंबर 2025 में संभावित
बिहारः मौजूदा कार्यकाल पूरा होगा। बाद का साढ़े तीन साल ही रहेगा।
असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी मौजूदा कार्यकाल 3 साल 7 महीने घटेगा। उसके बाद का कार्यकाल भी साढ़े 3 साल होगा।
दूसरा चरणः 11 राज्य, वोटिंगः दिसंबर 2026 में हो सकती है
उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंडः मौजूदा कार्यकाल 3 से 5 महीने घटेगा। उसके बाद सवा दो साल रहेगा।
गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुराः मौजूदा कार्यकाल 13 से 17 माह घटेगा। बाद का सवा दो साल रहेगा।
इन दो चरणों के बाद देश की सभी विधानसभाओं का कार्यकाल जून 2029 में समाप्त होगा। जिसके बाद वन नेशन वन इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आगे से सभी चुनाव एक साथ होंगे।
क्या है वन नेशन वन इलेक्शन
भारत में फिलहाल राज्यों के विधानसभा और देश के लोकसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन का मतलब है कि पूरे देश में एकसाथ ही लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव हों। 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एकसाथ ही हुए थे, लेकिन इसके बाद राज्यों में सियासी संकट के चलते विधानसभाएं समय से पहले भंग हो गईं। जिसके एक साथ चुनाव की परंपरा खत्म हो गई।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Parliament one nation one election bill update nrendra modi amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













