जम्मू के अखनूर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने फिर BSF की पोस्ट पर की गोलीबारी, 1 जवान घायल
पाकिस्तानी सैनिकों ने बीते मंगलवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू सीमा पर स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया।
- Written By: राहुल गोस्वामी
Pic: Twitter
जम्मू: जम्मू के अखनूर इलाके में बॉर्डर पार से हुई एक गोलीबारी में BSFका एक जवान घायल हुआ है। इस हमले के बाद फिलहाल सेना हाई अलर्ट पर है। घटना बीते 10 सितंबर को देरा रात 2:35 बजे की बताई जा रही है।भारत-पाकिस्तान के बीच इस समय 3,323 किलोमीटर लंबी बॉर्डर है जिसमें से 221 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा और 740 किलोमीटर एलओसी जम्मू-कश्मीर में आती है।
मिली खबर का अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने बीते मंगलवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू सीमा पर स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया। इस पर BSF के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।
यहां पढ़ें – PM मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन, आएंगे ग्रेटर नोएडा
सम्बंधित ख़बरें
2017 लेथपोरा हमले का हिसाब, NIA ने जब्त की जैश आतंकी की संपत्ति; CRPF जवानों पर किया था हमला
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
उधमपुर बस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
उधमपुर हादसे में अब तक 15 शव बरामद: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बढ़ सकता है आंकड़ा, देखें खौफनाक VIDEO
इस बाबत BSF के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘देर रात करीब दो बजकर 35 मिनट पर सीमा पार से बिना उकसावे के अखनूर इलाके में गोलीबारी की गई, जिसका BSF ने माकूल जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हो गया। हमारे जवान ‘हाई अलर्ट’ पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।”
यहां पढ़ें – अमेरिका दौरे पर बोले राहुल- चीन ने लद्दाख में दिल्ली जितनी जमीन कब्जाई
जानकारी दें कि भारत और पाकिस्तान ने बीते 25 फरवरी 2021 को संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत किया था और उसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं यदा-कदा ही हुईं हैं। बीते साल रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद हो गया था।
संघर्ष विराम उल्लंघन की कल की यह घटना आगामी 18 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुई है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में (18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर) विधानसभा चुनाव होंगें। वहीं टों की गिनती आगामी 8 अक्टूबर को होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
