Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तानी फाइटर जेट का पायलट जिंदा पकड़ा गया, भारत की सीमा में घुसा था PAK का लड़ाकू विमान

पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमले का सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाक के तीन फाइटर प्लेनों को मार गिराया है। वहीं राजस्थान में एक पाकिस्तानी पायलट के पकड़े जाने की खबर है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: May 09, 2025 | 02:37 PM

पाकिस्तानी फाइटर प्लेन (फोटो -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: भारत और पाकिस्तान में युद्ध शुरू हो गया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने गुरुवार यानी 8 मई को दूसरी बार भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 और एयर डिफेंस गन IL-17 से सभी हमलों को बेअसर कर दिया। इसके बाद बौखलाहट में पाकिस्तान ने फाइटर जेट्स को भारत पर हमले का आदेश दिया।

भारत ने पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए न सिर्फ मिसाइल व ड्रोन हमले को नाकाम किया, बल्कि बड़ी ही बहादुरी से शसस्त्र बलों ने पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट्स को मार गिराया है, जिसमें JF-17 लड़ाकू विमान, F-16 लड़ाकू विमान औ AWACS को मार गिराया है। इसके बाद भारत ने काउंटर अटैक भी शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि भारत की तरफ से लाहौर और सियालकोट में 100 मिसाइलें दागी गई हैं।

पाकिस्तानी पायलट को सेना ने पकड़ा

सम्बंधित ख़बरें

‘बिहार की बेटियां बिकी नहीं, सशक्त हुई हैं’, तेजस्वी यादव के बयान पर भड़कीं सांसद शांभवी चौधरी; दे डाली नसीहत

रीवा में कलयुगी बेटे की करतूत, ऑनलाइन गेम की लत ने बनाया चोर; मां के ही 15 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ- VIDEO

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को आयुष्मान भारत से दूर रखा, अब भाजपा देगी स्वास्थ्य कवच, नितिन नबीन का AAP पर हमला

भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक…सस्ती वैक्सीन की सप्लाई रोकी, पाक स्वास्थ्य मंत्री के होश उड़े

वहीं सेना ने भारतीय सीमा के अंदर घुसे एक पाकिस्तानी पायलट को कब्जे में लिया है। पाकिस्तानी पायलट ने लड़ाकू विमान के साथ भारत की सीमा में प्रवेश किया है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में पकड़ा गया पाकिस्तानी F-16 उड़ा रहा था, जिसे भारत ने मार गिराया है।

S-400 ने दिया पाकिस्तान को 440 वोल्ट का झटका! भारत पर दागीं दर्जनों मिसाइलें हवा में ही हो गईं खल्लास

अबतक के बड़े अपडेट

  • पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान भारत ने मार गिराए।
  • JF-17, F-16 और AWACS को मार भारत ने गिराया
  • चीन में बना JF-17 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भारत ने मार गिराया।
  • पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को भारत ने मार गिराया है।
  • जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन मिले हैं, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।
  • पठानकोट एयर बेस पर लगातार सायरन बज रहे हैं। पूरे पठानकोट में ब्लैकआउट किया गया. सूत्रों की मानें तो जोगियाल साइट पर ड्रोन एक्टिविटी हुई है।
  • राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे हुए जिलों में भी ब्लैक आउट शुरू हो गया है। जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों में रात 9 से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। सभी नागरिकों से इस ब्लैकआउट में सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही उनके लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
  • पाकिस्तान के हमले की कोशिशों को देखते हुए कश्मीर में भी महत्वपूर्ण जगहों की लाइटें बंद कर दी गई हैं। पंजाब के अमृतसर में भी ब्लैकआउट है. साथ ही होटल और मार्केट की सभी लाइटें बंद कर दी गईं।

भारत ने सीमायी राज्यों में किया ब्लैकआउट

पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके अलावा पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले राज्यों में ब्लैकआउट किया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू, जालंधर और अमृतसर में पाकिस्तानी मिसाइल्स को S-400 से नाकाम कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात के कई इलाकों में फुली ब्लैकआउट है। पाकिस्तान के संभावित हमले को देखते हुए एंटी मिसाइल व एंटी ड्रोन गन IL-17 एयर डिफेंस गन तैनात कर दी गई हैं।

Pakistani fighter jet pilot caught in rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2025 | 11:31 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Operation Sindoor
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.