फिर बैन हुए पाकिस्तानी अकाउंट्स, 24 घंटे के अंदर हुआ एक्शन, जानिए क्या है कारण?
बुधवार को पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर्स और स्टार्स के अकाउंट्स अचानक दिखाई देने लगे तो फैंस ने आश्चर्य जताया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। लेकिन एक दिन बाद ही इन पर दोबारा बैन लगा दिया गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
फिर बैन हुए पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसरों और यूट्यूबर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारतीय यूजर्स के लिए ब्लॉक कर दिए गए थे। लेकिन बुधवार को यह बैन हटा लिया गया और अकाउंट्स फिर से दिखाई देने लगे। हालांकि गुरुवार को एक बार फिर से इनको बैन कर दिया गया है।
गुरुवार सुबह से ही शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर मावरा होकेन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे लोकप्रिय पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट्स एक बार फिर भारतीय यूजर्स के लिए बैन हो गए हैं।
‘यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है’
बुधवार को इन सितारों के अकाउंट कुछ घंटों के लिए भारत में फिर से दिखाई दिए, जिससे लगा कि शायद सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है। लेकिन गुरुवार सुबह तक भारतीय यूजर्स को इंस्टाग्राम पर एक मैसेज दिखाई देने लगा, जिसमें लिखा था, ‘यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है।’
सम्बंधित ख़बरें
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के नए नियम जारी किए, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
यूजर्स ने की जमकर आलोचना
आपको बता दें कि बीते कल जब पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर्स और स्टार्स के अकाउंट्स अचानक दिखाई देने लगे तो फैंस ने आश्चर्य जताया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। भारत के इस फैसले की चौतरफा आलोचना भी की गई। लेकिन एक दिन बाद ही दोबारा बैन लग जाने से अब यूजर्स मामला ठंडा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
पुण्यतिथि विशेष: दुश्मनों को चीरकर कब्जाया जौबार व खालूबार, बन गए भारत के परमवीर
वहीं, प्रतिबंध हटाने या फिर से लागू करने के बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि यह कदम स्थायी है या अस्थायी। पाकिस्तानी हस्तियों के खिलाफ यह प्रतिबंध भारत के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगाया गया था।
क्यों बैन किए गए अकाउंट्स
भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। कई पाकिस्तानी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर भारत द्वारा आतंकियों के खिलाफ उठाए गए कदमों की आलोचना की, जिसके बाद उनके अकाउंट भारतीय यूजर्स के लिए ब्लॉक कर दिए गए थे।
