सीजफायर के चंद घंटों बाद PAK ने किए लगातार हमले, भारत ने भी सेना को फ्री हैंड दिया; विदेश सचिव ने कह दी बड़ी बात
पाकिस्तान पिछले कुछ घंटों से संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की हरकद को निंदनीय बताते हुए विदेश सचिव ने कहा कि PAK को स्थिति को ठीक से समझना चाहिए। भारतीय जवान हर स्थिति का मजबूती से सामना कर रहे हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा
विदेश सचिव विक्रम मिसरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्धविराम का कुछ ही घंटों में उल्लंघन हो गया। सीजफायर के तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से कई सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की कोशिश और फायरिंग की गई। इस पर विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है और भारतीय सीमा में अतिक्रमण की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेना को पूरी छूट दी गई है और भारतीय जवान हर स्थिति का मजबूती से सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान की इस हरकत को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि अब जवाब सख्त और साफ होगा।
शाम पांच बजे दोनों देशों के बीच शांति बहाली का ऐलान किया गया था लेकिन रात आठ बजे के करीब ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में गोलाबारी के साथ-साथ ड्रोन अटैक शुरू कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला और घुसपैठ की हर कोशिश को विफल करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया।
#WATCH | Delhi: Foreign Secretary Vikram Misri says, “An understanding was reached this evening between the DGMOs of India and Pakistan to stop the military action that was going on for the last few days. For the last few hours, this understanding is being violated by Pakistan.… pic.twitter.com/BNGnyvTnUH — ANI (@ANI) May 10, 2025
सम्बंधित ख़बरें
India Nordic Summit: पीएम मोदी आज ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ करेंगे बड़ी बैठक, टेक-रक्षा पर होगा फोकस
Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
सेना अलर्ट बराबर जवाब देने को तैयार
भारतीय सेना की सतर्कता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीजफायर के बाद भी जवान पूरी तरह मोर्चे पर तैयार थे। किसी भी संभावित हमले या अतिक्रमण से निपटने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सैन्य अफसरों ने बताया कि अब हर हरकत का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा।
गलत जानकारी फैला रहा है पाकिस्तान
एक आधिकारिक ब्रीफिंग में बताया गया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत सूचनाएं फैलाने में लगा है। भारत की तीनों सेनाएं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी उकसावे पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकस्तिान को ध्याना देना चहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को स्थिति को ठीक से समझना चाहिए।
