-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pakisatani Espionage Case Youtuber Jyotis First Court Appearance Today
जासूस ज्योति की कोर्ट पहली पेशी आज, पाकिस्तानी दोस्त ने भेजा खास मैसेज
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लों ने दावा किया है कि ज्योति बेगुनाह है। उसे पहलगाम हमले के बारे में कुछ नहीं पता था। नासिर ढिल्लों पहले पाकिस्तान पुलिस में पूर्व सब-इंस्पेक्टर रह चुके हैं।

ज्योति मल्होत्रा, नासिर ढिल्लों (फोटो- सोशल मीडिया)
हिसार: पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा केस की पहली सुनवाई आज होगी। इसी बीच जासूसी मामले में ज्योति के खिलाफ कुछ और जानकारी जांच एजेंसियों के हाथ लगी है। एजेंसियों ने दावा किया है कि ज्योति पाकिस्तान पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों के साथ लंबे समय से संपर्क में थी। एजेंसियां ढिल्लों की भी जांच कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक ज्योति नासिर ढिल्लों के साथ सीधे संपर्क में थी। वह ढिल्लों के साथ एक पॉडकास्ट में भी नजर आ चुकी है। माना जा रहा है कि दोनों की मुलाकात नासिर के पाकिस्तान दौरे के दौरान हुई थी। नासिर के संबंध भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी थे।
रिटायरमेंट के बाद ढिल्लों से शुरू किया यूट्यूब चैनल
नासिर ढिल्लों पाकिस्तान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर काम कर चुके हैं। पुलिस से रिटायर होने के बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। जहां ढिल्लों ने शुरुआत में खुद को भारत और पाकिस्तान के बीच शांति दूत की तरह पेश किया। हालांकि बाद में उसका असली चेहरा सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि नासिर असल में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का एजेंट है और वह यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी अच्छी छवि बना रहा था। ताकि वह इससे आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के गुप्त मिशन छिपा सके।
जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि ढिल्लों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए एक संपर्क सूत्र के रूप में काम करता था। वह अपने यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल भारतीय यूट्यूबर्स से संपर्क बनाने के लिए करता था। पहले वह उनसे दोस्ती करता, फिर धीरे-धीरे उन्हें आईएसआई से जुड़े लोगों से मिलवाता। इसके बाद उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियाँ जुटाने जैसे काम सौंपे जाते। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा भी ऐसे ही यूट्यूबर्स में से एक हैं, जिन्हें इस नेटवर्क के ज़रिए निशाना बनाया गया।
ज्योति मल्होत्रा के बारे में बताया बेकसूर
ढिल्लों और ज्योति के संबंध कितने घनिष्ठ हैं, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने ज्योति की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो बनाया है। इसमें उसने दावा किया है कि ज्योति बेकसूर है और उन दोनों की मुलाकात कभी नहीं हुई।
Pakisatani espionage case youtuber jyotis first court appearance today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंडिया: बिना सरकारी बजट के नवेगांव जलाशयकी 2 साल में बढ़ी 2.80 करोड़ लीटर क्षमता, ‘नवेगांव पैटर्न’ बना मिसाल
Jul 03, 2026 | 03:19 PMविटामिन B12 की कमी के 8 ऐसे लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
Jul 03, 2026 | 03:16 PMअमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग
Jul 03, 2026 | 03:11 PMHappy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज
Jul 03, 2026 | 03:07 PMनागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 03:06 PMगोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश: सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
Jul 03, 2026 | 03:05 PMकानपुर जू का हिप्पो ‘सतीश’ जाएगा इंदौर, 20 हजार लीटर पानी के साथ तय करेगा 700 किमी का सफर
Jul 03, 2026 | 03:00 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














