- Hindi News »
- India »
- Padma Shri Awarded Telangana Vanjeevi Daripalli Ramaiya Passed Away
पद्मश्री से सम्मानित तेलंगाना के ‘वनजीवी’ रामैया का निधन, लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि
Daripalli Ramaiya Passed Away : दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पद्मश्री से सम्मानित हरित योद्धा को हर किसी ने याद किया है और पर्यावरण के लिए उनके समर्पण को सराहा है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दरिपल्ली रामैया (फाइल फोटो)
हैदराबाद : पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित ‘वनजीवी’ रामैया का शनिवार को तेलंगाना के खम्मम जिले में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामैया का निधन उनके पैतृक गांव रेड्डीपल्ली में स्थित पैतृक घर पर हुआ है। उनको दिल का दौरा पड़ा था। निधन का समाचार मिलते है पर्यावरण प्रेमी को श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया। मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री समेत कई लोगों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।
दरिपल्ली रामैया को खम्मम जिले में हरित योद्धा, ‘चेट्टू (वृक्ष) रामैया’ या ‘वनजीवी’ नाम से भी जाना जाता था। रामैया ने पिछले कई दशकों में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए। पर्यावरण के प्रति उनके इस योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रामैया के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन समाज के लिए एक ‘अपूरणीय क्षति’ है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, रेड्डी ने कहा कि दरिपल्ली रामैया का दृढ़ विश्वास था कि प्रकृति और पर्यावरण के बिना मानव जाति का अस्तित्व संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित; अब आगे क्या होगा?
Telangana में हैवानियत की हदें पार! तीसरी बार बेटी होने के डर से पति ने पूरे परिवार को स्विमिंग पूल में डुबोया
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी कर ली खुदकुशी
अब सस्ती पड़ेगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 4 लाख तक डिस्काउंट
పద్మశ్రీ వనజీవి రామయ్య గారి మరణం
తీవ్ర దిగ్భ్రాంతి కలిగించింది.
కోటి మొక్కలు నాటి వనజీవినే…
తన ఇంటిపేరుగా మార్చుకున్న
గొప్ప పర్యావరణ హితుడు రామయ్య. ఆయన ఆత్మకు శాంతిచేకూరాలని భగవంతుడిని ప్రార్థిస్తూ…
కుటుంబ సభ్యులకు నా ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. pic.twitter.com/7AoLhdrwEM — Revanth Reddy (@revanth_anumula) April 12, 2025
रेवंत रेड्डी ने कहा कि रामैया ने अकेले वृक्षारोपण की शुरुआत की और पूरे समाज को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार विजेता ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करके युवाओं को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार, बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और कई अन्य नेताओं ने रामैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में किशन रेड्डी ने कहा कि रामैया ने अपने जीवनकाल में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए और प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा तथा संवर्धन में वह अग्रणी रहे।
Saddened by the demise of Padma Shri Sri Daripalli Ramaiah, fondly known as Vanajeevi Ramaiah. Shri Ramaiah planted over 1 crore saplings and was at the forefront of protecting & furthering nature & environment. His dedication and contribution towards the same will continue to… pic.twitter.com/DAaDtoGvfm — G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) April 12, 2025
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संजय कुमार ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित हरित योद्धा का निधन तेलंगाना और प्रकृति के लिए क्षति है। केसीआर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मामले में रामैया का जीवन भावी पीढ़ियों के लिए आदर्श है।
Padma shri awarded telangana vanjeevi daripalli ramaiya passed away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा वोट हादसा: नांव बनी ‘मौत की सवारी’, 9 लोगों की डूबने से मौत; 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू
Apr 10, 2026 | 05:59 PM‘कांतारा’ सीन विवाद में Ranveer Singh फिर पहुंचे कोर्ट, माफीनामे में बदलाव को तैयार; 23 अप्रैल तक टली सुनवाई
Apr 10, 2026 | 05:59 PMExplainer: बिहार की सत्ता में जेनरेशन शिफ्ट! नीतीश-लालू ने 30 साल तक किया राज, अब युवा चेहरों के बीच असली जंग
Apr 10, 2026 | 05:58 PM‘गद्दार’ वाले बयान पर कुणाल कामरा की दो टूक, एकनाथ शिंदे से माफी मांगने से किया साफ इनकार, कहा- ये मेरा पेशा
Apr 10, 2026 | 05:56 PMअमरावती में 1.85 लाख किसान फसल बीमा के इंतजार में, 6 महीने से भुगतान लंबित
Apr 10, 2026 | 05:54 PMऑपरेशन सिंदूर में रखा इंसानियत का ख्याल, नमाजियों पर नहीं किए हमले; आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा खुलासा
Apr 10, 2026 | 05:54 PMपुणे में खरीफ सीजन के लिए 1.94 लाख टन खाद की मांग; किल्लत रोकने के लिए प्रशासन ने बनाया ‘यूरिया बफर जोन’
Apr 10, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














