पहले भीड़ से मांगा दो रुपये का सिक्का…फिर हिमंत बिस्व सरमा पर टूट पड़े ओवैसी, सामने आया पलटवार का VIDEO
Asaduddin Owaisi vs Himanta Biswa Sarma: AIMIM चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के '5 रुपये की बजाय 4 रुपये' वाले बयान पर पलटवार किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
असदुद्दीन ओवैसी (VIDEO)
Asaduddin Owaisi VIDEO: AIMIM चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के ‘5 रुपये की बजाय 4 रुपये’ वाले बयान पर पलटवार किया है। तेलंगाना के निजामाबाद में एक जन सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने सरमा को भिखारी तक कह दिया।
असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंत बिस्व सरमा के मियां मुस्लमानों पर दिए बयानों पर हमला बोला है। जनसभा के दौरान ओवैसी भीड़ से दो रुपये का सिक्का मांगकर असम सीएम को देने की बात कहते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि अगर वह कहें तो उनके अकाउंट में डलवा दें। ओवैसी के इस भाषा का वीडियो भी सामने आया है।
सामने आया जवाबी हमले का VIDEO
वीडियो में दिख रहा है कि जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी कहते हैं कि असम का एक मुख्यमंत्री है…इसके ठीक बाद वह भीड़ से पूछते हैं कि दो रुपये हैं किसी के पास? भीड़ से कोई आदमी उन्हें दो रुपये का सिक्का देता है। उसी सिक्के को दिखाते हुए वह हिमंत बिस्व सरमा पर हमलावर हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
अपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
‘अंडे महंगे हो गए है’, शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज; कहा- टीएमसी ने बंगाल में केवल लूट-खसोट की
नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे का भाजपा पर बड़ा हमला; ‘फेक नैरेटिव’ से जनता को गुमराह कर रही सत्तापक्ष
VIDEO | On Assam CM’s ‘trouble Miyas’ remark, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, “I want to give you Rs 2 as alms.” (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/H0RCg9pcTj — Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
और क्या कुछ बोले असदुद्दीन ओवैसी?
ओवैसी कहते हैं, “असम का चीफ मिनिस्टर बोल रहा है कि अगर वहां के मिया मुसलमान ऑटो में किसी को बैठकर लेकर जाए तो और ऑटो का किराया पांच रुपये हो तो उसे चार रुपये दो। हिमंत बिस्व सरमा ये दो रुपये की भीख मैं तेरे को देता हूं। तू लेता है क्या बोल? तू दो रुपये का भिखारी है, मैं तुझे जानता हूं।”
‘अकाउंट में डाल दूं क्या ये दो रुपये?’
ओवैसी ने आगे हिमंत बिस्व सरमा के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “तू इतना छोटा आदमी है कि गरीब ऑटो चलाता है, पांच रुपये चार रुपये लेता है…बोल कहां लेता है, आकर देता हूं तुझे। तेरे अकाउंट में डाल दूं क्या ये दो रुपये? इसके बाद ओवैसी सवालिया लहजे में कहते हैं कि बताइये क्या है ये सब?
याद दिलाई संविधान की सौगंध
हैदराबाद सांसद ने आगे कहा कि हम सब भारत के संविधान पर कसम खाते हैं। वह संविधान बताता है हम सब एक हैं और कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। लेकिन असम का सीएम कहता है कि मियां है तो ऐसा करेंगे। वोट डालना है तो बांग्लादेश में जाकर डालो। बोलता है कि एसआईआर होगा तो नाम निकाल देंगे।
यह भी पढ़ें: PM मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए मलेशिया रवाना, स्वागत की भारतीयों ने की भव्य तैयारियां- VIDEO
हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा था?
चुनावी माहौल की बीच 27 जनवरी को हिमंत विस्व शर्मा ने असम के लोगों से मिया समुदाय के सदस्यों का पीछा करने और उन्हें परेशान करना जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा था कि कोई मिया ऑटो वाला मिले और पांच रुपये किराया हो तो उसे चार रुपये दो, जिससे वह परेशान हो जाएगा।
