सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश...अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा

Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है।

करुणा नंद शाहवाल

Yogi Adityanath on Aditi Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में  39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

अखिलेश की बेटी पर की गई अभद्र टीप्पणी

दरअसल आजमगढ़ में शनिवार को 955 करोड़ रुपये की 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराई जाए। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों के सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है,बेटीयो को सबसे उपर रखा जाता है। सीएम ने कहा, “हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी अपनी बेटी होती है और गांव की बहन सबकी बहन होती है। हमने कभी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को नसीहत देने के साथ-साथ उन्हें अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी मर्यादित भाषा का पाठ पढ़ाना चाहिए।

अखिलेश जी अपने चेले-चपाटों को नसीहत दो: सीएम योगी

उन्होंने कहा, “अखिलेश जी दूसरों को नसीहत देते हैं तो अपने चेलों-चपाटों को भी थोड़ा ज्ञान दे दें कि वे अपनी भाषा पर लगाम रखें। दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले स्वयं भी सोचना चाहिए।” योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग बहनों, बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। सीएम ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश उन्हें समझाइए और अगर वे नहीं समझते हैं तो उन्हें हमारे हवाले कर दीजिए, हम उन्हें अच्छे से समझा देंगे।

955 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन महिलाओं और बेटियों के सम्मान के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले में 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला