Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का सेवा कार्य

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 07, 2023 | 07:18 PM

Abhilasha Gupta Nandi, Photo Credit- Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: लगातार दस वर्षों तक प्रयागराज की महापौर रहीं अभिलाषा गुप्ता नन्दी अब प्रयागराज की महापौर नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य आज भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं। प्रयागराज के लोगों के प्रति उनका सेवा कार्य लगातार जारी है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा और पसंद किया जा रहा है। इन दिनों निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का एक लाइव वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभी तक करीब साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है और पसंद किया जा चुका है। जिसमें निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज के मुट्ठीगंज स्थित एक ऐसे परिवार में जाकर एक बेटी की शादी में उपहार देने के साथ ही आर्थिक मदद देती हैं, जिसके पिता की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। यह वीडियो नवंबर 2021 का है, उस समय अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज की महापौर थी। लेकिन उनका और उनके पति का यह सेवा कार्य वर्ष 2006 से लगातार जारी है।

सेवा और समर्पण ये वो भाव है जिसे अपने जीवन में अपना कर तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी सामाजिक सेवा की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी पिछले करीब 17 वर्षों यानी 2006 से इसी भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक सेवा करते चले आ रहे हैं, जिसे प्रयागराज ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में बैठे करोड़ों लोग भी पसन्द कर रहे हैं। मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का यह सेवा कार्य औरों के लिए प्रेरणा है, जो सामर्थ्यवान बनने के बाद समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं। मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी 2006 से अब तक हजारों बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। वहीं उनका यह सेवा कार्य लगातार जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत और 20 दबे; 1 किमी तक फैली जहरीली अमोनिया गैस

एक्सक्लूसिव: शंकराचार्य की गरिमा पर एक अभूतपूर्व चोट, स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद ने याद दिलाई पेशवाओं की परंपरा

‘केवल माहौल बनाने के लिए…’, आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर आया शंकराचार्य का बयान, कही ये बात

निशानेबाज: अफसर के शाही मिजाज का हाल, दिखाया अपना नवाबी प्रोटोकॉल

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के सेवा कार्य का जो लाइव वीडियो वायरल हो रहा है, वह 19 नवंबर 2021 का प्रयागराज के मुट्ठीगंज क्षेत्र का है। जिसे अब तक करीब 54 मिलियन यानी साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बताया कि नवंबर 2021 में मुट्ठीगंज क्षेत्र की एक महिला अपने पुत्री की शादी का निमंत्रण देने आई थीं। प्रत्येक बेटी की शादी में आर्थिक मदद की जाती है। जब उस महिला की बेटी की शादी के लिए उपहार की तैयारी की जा रही थी, तब पता चला कि विवाह के कुछ दिन पहले ही बेटी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। यह जानकर बहुत दुख हंआ। अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बताया कि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी की सदैव सोच रही है किसी भी बेटी की शादी में बढ़ चढ़ कर सहयोग देने की। उन्हीं की सोच को निरन्तर आगे बढ़ाते हुए शादी के दिन मुट्ठीगंज निवासी उस बेटी के घर आशीर्वाद देने गईं, जिसमें सहयोग समेत सभी जरूरत की चीजों को भेंट स्वरूप दिया और आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की थी। इस दौरान बेटी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखें नम हो गई थी। उस भावुक पल में मेरे भी आंसू छलक आए थे।
 

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में 2006 से ही सेवा कार्य जारी है, जो निरन्तर जारी रहेगा। लाइव वीडियो कर रीच 54 मिलियन यानी साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचना यह लोगों के प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद से ही सम्भव हुआ है। नन्दी सेवा संस्थान के द्वारा कई वर्षों से निर्धन परिवार की बेटियों को उनके विवाह में आर्थिक मदद के अलावा जरूरतमंद परिवारों को तेरहवीं ईलाज इत्यादि के लिए भी सहायता लगातार किया जा रहा है।

Outgoing mayor abhilasha gupta nandis service work went viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2023 | 07:18 PM

Topics:  

  • Prayagraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.