प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत और 20 दबे; 1 किमी तक फैली जहरीली अमोनिया गैस
Phaphamau Blast: हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। करीब 1 किलोमीटर तक गैस की बदबू फैल चुकी है। ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा रुमाल या गमछा बांधे हुए हैं।
- Written By: मनोज आर्या
घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Prayagraj Cold Storage Blast: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। प्रशासन 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। जिसमें से 4 लोगों के मौत की बात कही जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है।
हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। करीब 1 किलोमीटर तक गैस की बदबू फैल चुकी है। ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा फाफामऊ इलाके में हुआ। घटना को लेकर लोग गुस्से में हैं। पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले कोल्ड स्टोरेज में धमाका हुआ, फिर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।
सपा नेता के नाम पर है बिल्डिंग
आदर्श कोल्ड स्टोरेज नाम से यह बिल्डिंग सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद की है। कोल्ड स्टोरेज करीब 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बना है। इसका करीब 1500 स्क्वायर फीट का हिस्सा ढहा है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर और अंसार अहमद के परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी
‘BJP चाहे तो डिप्टी सीएम बना दें’, पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सियासी हमला
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: फाफामऊ इलाके में कोल्ड स्टोरेज में धमाका हुआ, बचाव अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/OC4x9D7Lgg — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2026
घटना पर प्रयागराज डीएम का बयान
घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रयागराज डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि अभी तक आठ लोगों को अस्पताल भेजा गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है और उसे एसआरएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य चल रहा है। रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही घायलों और मृतकों की सही संख्या बताई जा सकेगी। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ, प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ; जानें क्या कहा
5 शव मिलने का मजदूर का दावा
कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले एक मजदूर ने बताया कि हमने मलबे से 6 लोगों को निकाला। इसमें से 5 लाशें थीं। 3 लाश पुलिसवाले लेकर चले गए। हालांकि, प्रशासन ने अब तक हादसे में एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है।
