- Hindi News »
- India »
- Outgoing Mayor Abhilasha Gupta Nandis Service Work Went Viral On Social Media
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का सेवा कार्य
- Written By: अनिल सिंह

Abhilasha Gupta Nandi, Photo Credit- Twitter
प्रयागराज: लगातार दस वर्षों तक प्रयागराज की महापौर रहीं अभिलाषा गुप्ता नन्दी अब प्रयागराज की महापौर नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य आज भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं। प्रयागराज के लोगों के प्रति उनका सेवा कार्य लगातार जारी है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा और पसंद किया जा रहा है। इन दिनों निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का एक लाइव वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभी तक करीब साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है और पसंद किया जा चुका है। जिसमें निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज के मुट्ठीगंज स्थित एक ऐसे परिवार में जाकर एक बेटी की शादी में उपहार देने के साथ ही आर्थिक मदद देती हैं, जिसके पिता की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। यह वीडियो नवंबर 2021 का है, उस समय अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज की महापौर थी। लेकिन उनका और उनके पति का यह सेवा कार्य वर्ष 2006 से लगातार जारी है।

सेवा और समर्पण ये वो भाव है जिसे अपने जीवन में अपना कर तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी सामाजिक सेवा की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी पिछले करीब 17 वर्षों यानी 2006 से इसी भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक सेवा करते चले आ रहे हैं, जिसे प्रयागराज ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में बैठे करोड़ों लोग भी पसन्द कर रहे हैं। मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का यह सेवा कार्य औरों के लिए प्रेरणा है, जो सामर्थ्यवान बनने के बाद समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं। मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी 2006 से अब तक हजारों बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। वहीं उनका यह सेवा कार्य लगातार जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत और 20 दबे; 1 किमी तक फैली जहरीली अमोनिया गैस
एक्सक्लूसिव: शंकराचार्य की गरिमा पर एक अभूतपूर्व चोट, स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद ने याद दिलाई पेशवाओं की परंपरा
‘केवल माहौल बनाने के लिए…’, आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर आया शंकराचार्य का बयान, कही ये बात
निशानेबाज: अफसर के शाही मिजाज का हाल, दिखाया अपना नवाबी प्रोटोकॉल
निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में 2006 से ही सेवा कार्य जारी है, जो निरन्तर जारी रहेगा। लाइव वीडियो कर रीच 54 मिलियन यानी साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचना यह लोगों के प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद से ही सम्भव हुआ है। नन्दी सेवा संस्थान के द्वारा कई वर्षों से निर्धन परिवार की बेटियों को उनके विवाह में आर्थिक मदद के अलावा जरूरतमंद परिवारों को तेरहवीं ईलाज इत्यादि के लिए भी सहायता लगातार किया जा रहा है।
Outgoing mayor abhilasha gupta nandis service work went viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Pilot Rescued: ईरान के जबड़े से अपने पायलट को बचा लाया अमेरिका, F-15 गिरने के बाद रेस्क्यू, एक की तलाश जारी
Apr 04, 2026 | 06:51 AMPriyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में
Apr 04, 2026 | 06:48 AMमहिलाओं और पुरुषों के लिए 40 के बाद फिट रहने का सबसे असरदार तरीका, आज ही अपनाएं ये आदतें
Apr 04, 2026 | 06:35 AMसफलता, रिश्तों और बीमारी के बीच उलझी जिंदगी, जानें कैसे अकेलेपन में खत्म हुई परवीन बॉबी की दर्दभरी कहानी
Apr 04, 2026 | 06:31 AMBirthday Horoscope: मेष और वृश्चिक की नई योजनाएं होंगी सफल, 4 अप्रैल के जातकों को मिलेगा सत्ता का सुख
Apr 04, 2026 | 06:14 AMनई Volkswagen Taigun होगी लॉन्च, 9 अप्रैल को होगा बड़ा खुलासा, शानदार फीचर्स से है लैस
Apr 04, 2026 | 05:11 AMस्कूल में फोन ले जाना पड़ेगा महंगा, बच्चों की पढ़ाई और दिमाग पर असर, दुनिया भर में बढ़ा बैन
Apr 04, 2026 | 03:59 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














