चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, ‘वोट चोरी’-एसआईआर पर चढ़ा सियासी पारा
Rahul Gandhi On CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई विपक्षी दलों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा भी हो रही है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राहुल गांधी, फोटो: सोशल मीडिया
Impeachment Motion against CEC: हाल ही में राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप और बिहार में एसआईआर को लेकर लगातार विरोध के बीच चुनाव आयोग ने को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। लोकसभा चुनाव के बाद ‘वोट चोरी’ के आरोपों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है। अब इस मुद्दे ने एक नया मोड़ ले लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि “देश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि वोटों की चोरी चल रही है”। राहुल ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए, जिसमें लाखों नामों को हटाने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया को एक “सुनियोजित साजिश” करार दिया है।
चुनाव आयोग ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस बीच, चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि SIR एक नियमित प्रक्रिया है और इसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। आयोग ने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पहले पूरी जांच और नोटिस की प्रक्रिया अपनाई जाती है। लेकिन विपक्ष आयोग की सफाई से संतुष्ट नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
10 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, ECI ने जारी किया शेड्यूल, खरगे-पवार-देवेगौड़ा की सीट हुई खाली
नागपुर मनपा बजट पर आचार संहिता की मार, नई योजनाओं पर रोक; MLC चुनाव ने बिगाड़ा सियासी गणित
CEC के खिलाफ ला सकते हैं महाभियोग
इंडिया गठबंधन के सूत्रों का कहना है कि यह केवल तकनीकी मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद से जुड़ा सवाल है। कुछ दलों ने संसद के मानसून सत्र में CEC के खिलाफ महाभियोग लाने का प्रस्ताव पेश करने की संभावना जताई है। हालांकि, संविधान के मुताबिक, महाभियोग लाने के लिए दोनों सदनों में विशेष बहुमत जरूरी होता है, जो विपक्ष के लिए फिलहाल मुश्किल लग रहा है।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, एनडीए ने राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार, विपक्ष की बैठक आज
राहुल गांधी ने दिए थे संकेत
राहुल गांधी ने कहा था कि यदि चुनाव आयोग की निष्पक्षता ही संदिग्ध हो जाए तो लोकतंत्र बचाना बेहद कठिन हो जाता है। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि अगर ECI अपने कर्तव्यों का पालन निष्पक्ष रूप से नहीं कर सकता तो उसके प्रमुख के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई जरूरी होनी चाहिए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर चुनावी निष्पक्षता पर सवाल खड़े करना चाहता है। वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश है।
