राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरेगा महाराष्ट्र! पूर्व मंत्री ने किया आह्वान, वोट चोरी पर होगा घमासान

Vote Chori in Maharashtra: देशभर में कांग्रेस ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, इस मामले में कांग्रेस जनता का सपोर्ट मांग रही है। उनके सपोर्ट में अब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने भी जनता से आह्वान किया।
Vote Chori in Maharashtra: देशभर में कांग्रेस ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, इस मामले में कांग्रेस जनता का सपोर्ट मांग रही है। उनके सपोर्ट में अब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने भी जनता से आह्वान किया।
पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Politics: प्रदेश कांग्रेस के एससी विभाग की बैठक शनिवार को मुंबई में आयोजित की गई थी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मुंबई में कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर जो वोट चोरी की है, उसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के सामने उजागर किया है।

इस वोट चोरी के खिलाफ महाराष्ट्र में तीव्र आंदोलन खड़ा किया जाए, ऐसी अपील करते हुए गौतम ने आगे कहा कि शिव, शाहू, फुले और आंबेडकर के विचारों को महाराष्ट्र के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग करेगा।

राहुल गांधी को कार्यकर्ताओं का सपोर्ट

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सिद्धांतों पर चलती रही है। कांग्रेस ने कभी भी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। आज का समय कठिन है लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी एक योद्धा की तरह लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता को उन्हें बल देना चाहिए। राहुल गांधी ने वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे को देश के सामने रखा है, उसके विरोध में एससी विभाग को महाराष्ट्र में आंदोलन करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य कार्यालय तिलक भवन में आयोजित की गई महाराष्ट्र प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र प्रदेश एसीसी विभाग के अध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तीअंबीरे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

तानाशाही लाद रही है बीजेपी

इस मौके पर हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि वन नेशन वन लीडर की संकल्पना लाकर भाजपा एक ही नेता, एक ही पहनावा, एक ही भाषा और एक ही खानपान थोपकर देश की विविधता को खत्म करना चाहती है और तानाशाही स्थापित करना चाहती है। हिंदू-मुस्लिम विवाद तो रोज ही चल रहा है। पहले मराठा-ओबीसी विवाद खड़ा किया, उसके बाद मराठी-हिंदी विवाद और अब 15 अगस्त को मांसाहार न करने का फरमान निकाला गया है।

जनता पर हर प्रकार से सरकारी नियंत्रण लाने की यह साजिश है, जिसे हम कभी सफल नहीं होने देंगे। वहीं हत्तीअंबीरे ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग ने देश की जनता के मताधिकार को छीनने का प्रयास किया है। आज देश में जो हो रहा है, वह संविधान के खिलाफ हो रही घटनाएं हैं, जिन्हें हम किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। संविधान की रक्षा के लिए हम हमेशा तत्पर हैं और महाराष्ट्र में निश्चित ही हम बड़ा संघर्ष खड़ा करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com