मल्लिकार्जुन खड़गे के सियासी भोज में जुटे विपक्षी नेता, सांसदों ने केंद्र पर साधा निशाना
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर आयोजित हुआ। इसके पहले नेताओं ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
मल्लिकार्जुन खड़गे के सियासी भोज में जुटे विपक्षी नेता, फोटो: सोशल मीडिया
Mallikarjun Kharge Dinner Party: भोज में विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “जिन लोगों को कांग्रेस पर विश्वास नहीं था या जो कांग्रेस के अनुयायी नहीं हैं वो भी देश भर में हो रहे इस मतदाता धोखाधड़ी पर चर्चा और चिंतन करने लगे हुए हैं।”
खड़गे ने कहा, “पहले ही हमने अपनी बात रख दी थी। सभी जानते हैं हमें वहां जाने नहीं दिया गया। क्योंकि बहुत लोग आ गए थे और उनके पास कोई जवाब देने को नहीं था। हमने कहा कि एक बड़ा हॉल उपलब्ध कराएं। हम वहां अपनी बात रखेंगे और आपको बताएंगे कि क्या कमी है। लेकिन उन्होंने किसी को नहीं बुलाया बल्कि कहा कि चुनिंदा लोगों को भेजो। अगर हमने चुनिंदा लोगों को भेजा होता तो अलग-अलग पार्टियों के सदस्य नाराज हो जाते।”
पार्टी में क्या बोले गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “राहुल गांधी ने सबूत दिया है। विपक्षी नेता के रूप में उन्होंने ऐसा प्रमाण पेश किया है जिसे नकारा नहीं जा सकता। आज आपने देखा होगा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद देश भर में जन जागृति आई है। लोग सतर्क हुए हैं और खुद चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जा रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
West Bengal: एंटी सोशल बिल को लेकर मदन मित्रा का BJP पर हमला, कहा- आपातकाल जैसे हालात पैदा करना चाहती है सरकार
Women In Diplomacy: जानिए भारत की उन महिला राजनयिकों के बारे में जिन्होंने वैश्विक मंच पर बनाई अलग पहचान
सांसद जेबी माथेर ने कसा तंज
कांग्रेस से सांसद जेबी माथेर ने कहा, “सुबह चुनाव आयोग तक हुए मार्च में आप लोगों ने INDIA गठबंधन की एकजुटता देखी। ये एकता अब पक्की हो चुकी है और इसका मक्सद है लोकतंत्र की रक्षा करना और राष्ट्रीय चर्चा में असली मुद्दों को ले आना है।”
चुनाव आयोग को अपराधबोध हो रहा है: गुलाम अहमद मीर
कांग्रेस सांसद गुलाम अहमद मीर ने कहा, “हमें लगता है कि अब चुनाव आयोग को अपराधबोध हो रहा है। आयोग की जिम्मेदारी हमेशा से मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराना रही है, जो हमारे लोकतंत्र की परंपरा और अपेक्षा है। लेकिन पिछले 8-10 सालों में कई रिपोर्टें सामने आई हैं। सिर्फ चार दिन पहले राहुल गांधी ने बड़ी मेहनत के बाद इसका एक नमूना पेश किया। अगर यह जांच आगे बढ़ी, तो भगवान ही जानता है कि और क्या सामने आएगा।”
समाजवादी पार्टी ने भी दिखाई मौजूदगी
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “सब कुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। सरकार और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र खत्म करने का काम कर रहे हैं। लेकिन हम तय कर चुके हैं कि किसी भी हालत में लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।” सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने कहा, “चुनाव आयोग किसी भी सवाल का जवाब नहीं देता। हमारी पार्टी की ओर से 18,000 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन एक का भी जवाब नहीं आया।”
यह भी पढ़ें: एक कहानी आजादी की: जंगल में लगाया प्रेस..’काकोरी 2.0′ को दिया अंजाम, फिर भी गुमनाम रहा ये क्रांतिदूत
राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, “प्रदर्शन के दौरान सांसदों के साथ बदसलूकी हुई और तीन महिला सांसद बेहोश हो गईं। चुनाव आयोग मिलना नहीं चाहता। मेरा मानना है कि चुनाव आयोग किसी न किसी तरह सरकार के दबाव में काम कर रहा है।”
आईएएनएस इनपुट के साथ
