Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में BSF के एक जवान की मौत, असम राइफल्स के दो जवान घायल: सेना

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Jun 06, 2023 | 03:55 PM

Pic Source: Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफाल: मणिपुर (Manipur) के काकचिंग (Kakching) जिले में सेरौ इलाके में मंगलवार सुबह विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान मारा गया और असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काकचिंग जिले के सुगनू में सैरो इलाके में स्थित एक स्कूल में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। 

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध कुकी शरारती तत्वों ने सुबह करीब सवा चार बजे सेरौ प्रैक्टिकल हाई स्कूल में तैनात बीएसएफ जवानों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की।  अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान कांस्टेबल रंजीत यादव को गोली लग गई और उन्हें काकचिंग के ‘जीवन अस्पताल’ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

भारतीय सेना के दीमापुर स्थित स्पीयर कोर मुख्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि असम राइफल्स के दो घायल जवानों को हवाई मार्ग से मंत्रिपुखरी ले जाया गया है और तलाश अभियान जारी है। ट्वीट के अनुसार, ‘‘ मणिपुर में सुगनू/सेरौ के इलाकों में असम राइफल्स, बीएसएफ तथा पुलिस द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान पांच-छह जून की दरमियानी रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।”(एजेंसी)

One bsf jawan killed two assam rifles jawans injured in manipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2023 | 03:55 PM

Topics:  

  • Manipur
  • Manipur News

सम्बंधित ख़बरें

1

मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज, बीजेपी आलाकमान की सभी 37 विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक

2

लोकसभा में पेश हुआ मणिपुर GST बिल, वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशान- VIDEO

3

मणिपुर नहीं बनेगा केंद्र शासित प्रदेश, जानें केंद्र और कुकी समुदाय की बैठक में और क्या चर्चाएं हुईं

4

मणिपुर के खनपी गांव में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, यूकेएनए के 4 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.