Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर नहीं बनेगा केंद्र शासित प्रदेश, जानें केंद्र और कुकी समुदाय की बैठक में और क्या चर्चाएं हुईं

Meeting of the Central Government: गृह मंत्रालय ने मणिपुर के कुकी-ज़ो समुदाय द्वारा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मांगने पर साफ कहा कि ऐसा नहीं किया जा सकता है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Nov 08, 2025 | 06:20 PM

गृह मंत्रालय और मणिपुर विधानसभा परिसर।

Follow Us
Close
Follow Us:

Manipur will not Become a Union Territory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे के बाद अब कुकी-जो समुदाय के प्रतिनिधियों ने छह और सात नवंबर को गृह मंत्रालय में अहम बैठक की। इस दौरान उन लोगों ने मणिपुर को केंद्र शासित प्रदेश के दर्जे की मांग की, जिसे मंत्रालय ने इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी मांग को संवैधानिक भी बताया। इस पर गृह मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार आपकी कठिनाइयों को समझती है, मगर वर्तमान नीति इस नए केंद्र शासित प्रदेश निर्माण का समर्थन नहीं करती। बता दें कि यह बैठक पहले से चल रहे शांति समझौते के तहत हुई है। इसमें सरकार और कुकी-जो समूहों के बीच जारी संवाद का हिस्सा है।

अन्य समुदायों से भी व्यापक विचार-विमर्श बेहद जरूरी

गृह मंत्रालय ने कहा कि किसी फैसले से पहले प्रदेश के अन्य समुदायों से भी व्यापक विचार-विमर्श करना बेहद जरूरी है। मंत्रालय ने दोहराया कि राज्य में स्थायी शांति और विश्वास स्थापित करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे में संवाद जारी रहेगा।

मेन रोड खोलने पर भी हुई चर्चा

गौरतलब है कि पिछले समझौते का हिस्सा यह वार्ता है, जो 2008 में हुआ था। उस वक्त से यह वार्ता जारी है। इस बार भी सभी पक्ष शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। इतना ही नहीं मुख्य सड़क खोलने और उग्रवादी शिविर हटाने जैसे मुद्दे भी विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के मणिपुर दौरे की सुगबुगाहट से पहले बड़ी बगावत, 43 भाजपाईयों ने कर दी बेवफाई

नई नीति की वजह से फिलहाल संभव नहीं

बैठक में मंत्रालय ने कुकी-जो समुदाय की मांग को लेकर स्पष्ट कर दिया कि नई नीति की वजह से नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने का समर्थन मौजूदा समय में संभव नहीं है। केंद्र सरकार यह चाहती है कि समुदायों की सहमति से बड़ा कदम उठाया जाए। सरकार और समूहों के बीच संवाद से प्रदेश में शांति स्थापित करने की कोशिशें बढ़ी हैं। सभी पक्षों को सहयोग और समझौते के नियमों का पालन करना होगा, ताकि स्थिरता बनी रहे।

मणिपुर में हाल में क्या हुआ

13 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर का दौरा किया था। पीएम मोदी ने इंफाल और चुराचांदपुर में दो अलग-अलग सभाओं को संबोधित किया। इसके साथ् ही करीब 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का मणिपुर का 8वां दौरा रहा। बता दें, मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुई हिंसा के बाद पीएम का यह पहला दौरा था।

Manipur will not become a union territory says centre

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 03:02 PM

Topics:  

  • Home Ministry
  • Manipur
  • Manipur News
  • Manipur Violence

सम्बंधित ख़बरें

1

40 किलो बारूद और दहलाने की बड़ी साजिश! लाल किला ब्लास्ट पर अमित शाह का बड़ा खुलासा

2

मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज, बीजेपी आलाकमान की सभी 37 विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक

3

थाने की चौखट का चक्कर खत्म! इंसाफ आपके दरवाजे पहुंचेगा, गृहमंत्री सम्राट चौधरी का ऐतिहासिक ऐलान

4

लोकसभा में पेश हुआ मणिपुर GST बिल, वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशान- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.