-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Once Again N Biren Singh Became The Chief Minister Of Manipur These Five Mlas Also Took Oath Of Ministers
एक बार फिर मणिपुर के मुख्यमंत्री बने एन बीरेन सिंह, इन पांच विधायकों ने भी ली मंत्रिपद की शपथ
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: ANI/ Twitter
नई दिल्ली: एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) सोमवार को इंफाल में दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीरेन सिंह के साथ साथ अन्य पांच नेताओं में भी शपथ ली है। बता दें कि, मणिपुर बीजेपी विधायक दल की बैठक में 32 विधायकों के सर्वसम्मति से एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था।
बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि, यह बहुत ही अच्छा निर्णय है, ये सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी क्योंकि केंद्र पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है।
Manipur | Five MLAs, including Nemcha Kipgen, Y. Khemchand Singh, Th. Biswajit Singh, Awangbou Newmai, & Govindas Konthoujam swear in as the Cabinet Ministers of the state, in Imphal pic.twitter.com/iuXFi6QW9M — ANI (@ANI) March 21, 2022
इन पांच विधायकों ने ली शपथ
इम्फाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अलावा नेमचा किपगेन, वाई. खेमचंद सिंह, थोंगम विश्वजीत सिंह, अवंगबौ न्यूमाई, और गोविंदास कोंथौजम ने राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एन बीरेन सिंह को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे विश्वास है कि उनकी टीम और वह मणिपुर को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और पिछले पांच वर्षों में किए गए अच्छे काम को जारी रखेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
PM Modi France Visit: फ्रांस से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, ‘भारत अब समाधान खोजता नहीं, समाधान देता है’
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
पीएम मोदी-मैक्रों करेंगे भारत इनोवेट्स का आगाज, फ्रांस में पेश किए जाएंगे भारत के स्टार्ट-अप्स
Prime Minister Narendra Modi congratulates N Biren Singh on being sworn-in as the Chief Minister of Manipur; tweets, "I am confident his team and he would take Manipur to newer heights of progress and continue the good work done in the last five years". (File Photos) pic.twitter.com/Y4RUU5YtQC — ANI (@ANI) March 21, 2022
राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करना
दूसरी बार मणिपुर के सीएम बनाने के बाद एन बीरेन सिंह ने कहा कि, मैं अपने सभी सहयोगी और विधायक की सराहना करता हूं जिन्होंने मुझे समर्थन दिया और मैं राज्य के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। मेरी सरकार का पहला कदम होगा कि इस राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करना। मैं राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दिन-रात काम करूंगा।
मैं अपने सभी सहयोगी और विधायक की सराहना करता हूं जिन्होंने मुझे समर्थन दिया और मैं राज्य के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। मेरी सरकार का पहला कदम होगा कि इस राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करना। मैं राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दिन-रात काम करूंगा:मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह https://t.co/iB8H1Rt0Wk pic.twitter.com/U9V2vD08yR — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2022
Once again n biren singh became the chief minister of manipur these five mlas also took oath of ministers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
Jun 21, 2026 | 02:50 PMभंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Jun 21, 2026 | 02:50 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PMNagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
Jun 21, 2026 | 02:38 PMकानपुर के ईएसआई अस्पताल में बवाल, तीन स्टाफ नर्सों पर सीएमएस से जूतों से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज
Jun 21, 2026 | 02:37 PMतेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














