- Hindi News »
- India »
- Odisha News Father Murdered For 10 Rupees Worth Of Gutkha Surrendered At Police Station With Father Severed Head
Odisha News: 10 रुपये के गुटखे के लिए पिता की हत्या, बाप का कटा सिर लेकर पुलिस स्टेशन में किया सरेंडर
Odisha Horror Crime गुस्से में आगबबूला हुए बेटे ने धारदार हथियार उठाया और अपने पिता की गर्दन काट दी। घटना के वक्त उसकी मां भी घर में मौजूद थी, जो इस भयावह मंजर को देखकर वहां से भाग गई।
- Written By: सौरभ शर्मा

बेटे ने की बाप की हत्या सोर्स - सोशल मीडिया
Bhubaneswar: ओडिशा के मयूरभंज जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी, वजह जानकर आप सन्न रह जाएंगे, 40 साल के इस शख्स ने सिर्फ 10 रुपये के लिए अपने पिता की गर्दन काट दी। जब पिता ने गुटखा खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच बहस होने लगी। गुस्से में आरोपी ने धारदार हथियार से अपने 70 वर्षीय पिता की जान ले ली। लेकिन इस कहानी का सबसे खौफनाक मोड़ तब आया जब वह कटा हुआ सिर लेकर खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।
मामूली कहासुनी बनी खौफनाक हत्या की वजह
यह घटना मयूरभंज जिले के चंदुआ थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये मांगे थे, लेकिन पिता ने देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्से में आगबबूला हुए बेटे ने धारदार हथियार उठाया और अपने पिता की गर्दन काट दी। घटना के वक्त उसकी मां भी घर में मौजूद थी, जो इस भयावह मंजर को देखकर वहां से भाग गई।
कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा आरोपी
हत्या के बाद आरोपी ने भागने के बजाय खुद को पुलिस के हवाले करने का फैसला किया। वह अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर सीधा चंदुआ पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जब यह नजारा देखा तो सभी हैरान रह गए। तुरंत ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
असली सोना गायब, नकली से भरी तिजोरी, जालना में 7.31 करोड़ का गोल्ड लोन घोटाला असली सोना गायब
मुर्तिजापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी, मामूली बात पर की थी पत्नी की हत्या
त्र्यंबकेश्वर मंदिर VIP दर्शन घोटाला: ट्रस्टी सहित चार जेल में, बैंक खातों से 600 से अधिक लेन-देन
Solapur Crime: बिजली के झटके से विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक, पति पर केस दर्ज
देश की अन्य रोचक खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें।
पुलिस जांच में जुटी, गांव में सनसनी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मरने वाले की पहचान बैधर सिंह के रूप में हुई है। एसडीपीओ प्रवत मलिक ने बताया कि यह हत्या एक छोटी-सी बहस के कारण हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि सिर्फ 10 रुपये के लिए कोई अपने पिता की जान ले सकता है।
Odisha news father murdered for 10 rupees worth of gutkha surrendered at police station with father severed head
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आसमान से बरसी आग, पारा 45.4 डिग्री पार; नागपुर में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
Apr 27, 2026 | 08:31 AMअपमान करना, माफी मांगना और फिर अपमान करना एक प्रवृत्ति,बागेश्वर बाबा को रोहित पवार ने बताया भोंदू
Apr 27, 2026 | 08:30 AMJalna Canara Bank में 7.31 करोड़ का गोल्ड लोन घोटाला, नकली आभूषण रखकर असली गायब
Apr 27, 2026 | 08:23 AMNagpur: वाराणसी-पुणे को अमृत भारत; नई ट्रेन से खुशी, पर नागपुर यात्रियों की मांग अधूरी
Apr 27, 2026 | 08:15 AMरितेश देशमुख की दोटूक, महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, उधर राऊत और भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग
Apr 27, 2026 | 07:56 AMमैं रेपिस्ट नहीं हूं…कल डिनर पार्टी में हुआ हमला, आज ट्रंप पर लगे गंभीर आरोप, लाइव TV पर देनी पड़ी सफाई
Apr 27, 2026 | 07:55 AMMaharashtra Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र में फिर आएगी किसान कर्जमाफी योजना, 40 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
Apr 27, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














