‘पाकिस्तान पर अब भरोसा नहीं’, विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफेंस कर आतंकिस्तान की खोली पोल, इन 10 पाइंट में समझे पूरी बात
विदेश सचिव ने कहा पाकिस्तान सिर्फ प्रोपेगैडा फैलाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान दावा करता है कि हमारे ऑपरेशन में सिर्फ सिविलियन मारे गए। अगर ऐसा था तो अफसरों की फोटोज आतंकी हाफिज सईद के साथ क्यों आई।
- Written By: अक्षय साहू
विदेश मंत्रालय ने की प्रेस कांफेंस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर चुन-चुनकर हवाई हमले कर रहा है। इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को प्रेस कांफेंस करते हुए पाकिस्तान की आतंकी नियत की पोल खोली है।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस कांफेंस करते हुए बताया कि पाकिस्तान ने 8 मई की सुबह भारत के 15 शहरों पर मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने नाकाम कर दिया।
पाकिस्तान की ओर से किए गए इस हमले की कोशिश को लेकर माना जा रहा था कि ये हमले भारतीय सेना के सैन्य ठिकानों को बर्बाद करने के लिए किया गया था। लेकिन विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान का निशाना सैन्य ठिकानों के साथ आम रिहायशी इलाके थे।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी
हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल
भारत और पाक तनाव के बीच बढ़ाई जा रही बॉर्डर पर सुरक्षा
विदेश मंत्रायल के प्रेस कांफेंस की 10 प्रमुख बातें
- 8 मई की सुबह भारतीय सशक्त बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर दिया गया।
- पाकिस्तान की पहचान आतंक के गढ़ के तौर पर बन चुकी है। अब पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान को ग्लोबल टेररिज्म का एपी सेंटर माना जाता है। इस बात के सबूत हैं दुनियाभर की एजेंसियों और सरकारों के पास हैं।
- विदेश सचिव ने कहा पाकिस्तान सिर्फ प्रोपेगैडा फैलाने की कोशिश कर रहा है। विदेश सचिव ने ये बात पाकिस्तान की ओर से पीओके में एक डैम को निशाना बनाए जाने के दावे को लेकर कही। विदेश सचिव ने कहा भारत ने सिर्फ आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपना निशाना बनाया है।
- मिसरी ने कहा पाकिस्तान दावा करता है कि हमारे ऑपरेशन में सिर्फ सिविलियन मारे गए। अगर ऐसा था तो अफसरों की फोटोज आतंकी हाफिज सईद के साथ क्यों आई।
- पठानकोट हमले के बाद ज्वॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई थी। पाकिस्तान को आतंकवादियों के पते भी बताए गए थे। लेकिन जांच में कुछ नहीं हुआ।
- पाकिस्तान भारत की ओर से मिले सबूतों का इस्तेमाल आतंकवादियों को बचाने और घटना को छिपाने के लिए करता है।
- दुनियाभर के आतंकी हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ है। वह भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को उनके यहां शहीद कहा गया।
- पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने इस बात को माना है कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों से संबंध है।
- विदेश मंत्रालय ने कहा, टीआरएफ को जब पता चला कि यह बहुत बड़ी घटना है, तब उसने अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया।
- मिसरी ने कहा भारतीय अधिकारियों ने यूएन को टीआरएफ और लश्कर के संबंध के बारे में बताया था। भारत दोबारा यूएन के अधिकारियों से मीटिंग करेंगा और अपडेट देंगा।
