‘धम से गिरा’ ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, ध्वनि मत से हुआ खारिज, विपक्ष को बड़ा झटका
Parliament News: लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हुआ। दो दिन की बहस के बाद अमित शाह ने स्पीकर का बचाव किया, अब बिरला बने रहेंगे अध्यक्ष।
- Written By: सजल रघुवंशी
ओम बिरला (सोर्स-सोशल मीडिया)
Om Birla No Confidence Motion: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया। इस प्रस्ताव पर लोकसभा में दो दिनों तक बहस चली, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिरला का बचाव करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया।
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कई विपक्षी नेताओं के समर्थन से यह प्रस्ताव पेश किया था और स्पीकर पर पक्षपात के आरोप लगाए थे, लेकिन एनडीए ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। प्रस्ताव गिरने के बाद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष बने रहेंगे। प्रस्ताव के गिरने के बाद विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। साथ ही जब केंद्रीय गृह मंत्री आज सदन में आए तब उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
शाह ने विपक्ष को घेरा
अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ओम बिरला की निष्ठा पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ किसी को बोलने का अधिकार नहीं है। साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि वह कहते हैं उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, जबकि वह खुद बहस में हिस्सा नहीं लेते और महत्वपूर्ण सत्रों के दौरान अक्सर विदेश में रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
83 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस ले केंद्र सरकार; अमित शाह के लद्दाख दौरे से पहले सोनम वांगचुक की मांग
कांग्रेस की थाली में खाते हैं केजरीवाल! CM नायब सैनी ने AAP के दोहरे मापदंडों की खोली पोल
विपक्ष ने जमकर किया हंगामा
बुधवार को अमित शाह को सरकार की ओर से प्रस्ताव पर जवाब देना था। उन्होंने सदन में बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कभी आंख मटकाते हैं और कभी प्रधानमंत्री को उनकी सीट पर गले लगाते हैं। इस बयान पर विपक्षी सांसदों ने खूब शोर मचाया और माफी मांगने की मांग की।
यह भी पढ़ें: रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाई 125 करोड़ लोगों की आवाज, अब आगे क्या होगा?
विपक्ष की राजनीति को तगड़ा झटका
इस प्रस्ताव के खारिज होने के बाद विपक्ष को तगड़ा झटका लगा है। विपक्ष जब इस प्रस्ताव को लाई थी तब विपक्ष द्वारा ऐसा नैरेटिव बनाया जा रहा था कि वह संसद की गरिमा को बनाए रखना चाहते हैं और ओम बिरला निष्पक्ष नहीं हैं। इसलिए यह प्रस्ताव लाया जा रहा है लेकिन अब विपक्ष जो नैरेटिव पूरे देश के सामने बनाना चाहती थी वह अविश्वास प्रस्ताव की तरह ही ‘धम से गिर’ गया है।
