दो सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर कोई कैबिनेट निर्णय नहीं: वित्तमंत्री
- Written By: रवि शुक्ला
Updated On:
Dec 22, 2021 | 04:00 AM
नयी दिल्ली: मंत्रिमंडल ने दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के निजीकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया है। यह जानकारी मंगलवार को संसद को दी गई।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लिखित उत्तर में मंगलवार को कहा कि वित्तवर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में, सरकार ने चालू वित्त वर्ष में दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के रणनीतिक विनिवेश की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
वह राज्यसभा में दो पीएसबी के निजीकरण पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण से संबंधित विधेयक को संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के लिए सूचीबद्ध किया गया है जो 23 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
OTP की छुट्टी! ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ से डिजिटल पेमेंट होगा और सुरक्षित
रोजगार सृजन में अमरावती की बड़ी छलांग, विदर्भ में पहला तो राज्य में मिला तीसरा स्थान
पांच दिवसीय कार्यसप्ताह की मांग पर बैंक हड़ताल, अकोला में कामकाज ठप; आम नागरिक परेशान
संपादकीय: क्यों कम हो रहा बैंकों का डिपॉजिट? जानिए इसका देश पर क्या हो रहा असर
No cabinet decision on privatization of two public sector banks finance minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 22, 2021 | 04:00 AM
