Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A गांधी जयंती पर देशभर में कार्यक्रम करेगा आयोजित: नीतीश कुमार

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 02, 2023 | 03:50 PM

Bihar CM Nitish Kumar ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन  I.N.D.I.A  दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा। ‘इंडिया’ के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता कुमार ने कहा कि मुंबई में हुई गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि उन्होंने इन प्रस्तावित कार्यक्रमों का ब्योरा नहीं दिया।

कुमार ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ‘विपक्ष की एकता’ से घबरा गया है इसलिए केंद्र सरकार ने इस महीने के उत्तरार्द्ध में संसद का विशेष सत्र बुलाया है और अब तक उसके एजेंडे का खुलासा नहीं किया है। कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने प्रस्ताव किया है कि इंडिया गठबंधन देशभर में गांधी जयंती मनायेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने सत्तारूढ़ भाजपा में घबराहट पैदा कर दी है और इसने केंद्र सरकार को विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ कराने की संभावना तलाशने के लिए बाध्य किया है। 

इस कदम ने भाजपा की घबराहट सामने ला दी है क्योंकि उसने इंडिया गठबंधन के तहत विपक्षी दलों की एकता देख ली है।इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेकर शुक्रवार को मुंबई से लौटे मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्यों केंद्र सरकार दशक में एक बार होने वाली जनगणना में देरी की बात नहीं कर रही है, तब उन्होंने कहा कि उसने अबतक जनगणना शुरू नहीं की है। लेकिन नियमानुसार यह काफी पहले हो जाना चाहिए था। इस सरकार के पास अन्य सभी चीजों के लिए समय है लेकिन जातीय सर्वेक्षण एवं जनगणना के लिए उसके पास समय नहीं है।

वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर एक कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराया है। इससे पहले केंद्र ने स्पष्ट किया था कि वह अनुसूचित जाति और जनजाति को छोड़कर अन्य सामाजिक समूहों की पृथक गणना नहीं करायेगा। कुमार ने कहा कि संसद के विशेष सत्र का बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि वे समयपूर्व चुनाव कराने की सोच रहे हैं।

मुझे इसकी संभावना पहले नजर आई थी और मैं यह बात आप सभी को बता चुका हूं। कुमार ने कहा कि हम आगामी सत्र के दौरान जातीय सर्वेक्षण, जनगणना तथा एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे अहम मुद्दे उठायेंगे। लोकसभा में जदयू के 16 सांसद हैं।  आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया गया है तथा सीट का बंटवारा शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

Nitish kumar says opposition alliance i n d i a will organize programs across the country on gandhi jayanti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2023 | 03:50 PM

Topics:  

  • Nitish Kumar
  • opposition alliance I.N.D.I.A

सम्बंधित ख़बरें

1

हम हिंदुत्व नहीं चलने देंगे…नहीं कहेंगे जय श्रीराम, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने फिर दिखाए तेवर

2

JDU के सामने सबसे बड़ा संकट: नीतीश कुमार चूके तो BJP निगल जाएगी पार्टी, बिहार में फूटा नया सियासी बम

3

नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब संभालेंगे JDU की कमान? पटना में लगे पोस्टरों ने मचा दी हलचल

4

नीतीश का पीछा नहीं छोड़ रहा हिजाब विवाद, अब इस राज्य में FIR दर्ज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.