चुनावी नतीजों से पहले नीतीश कुमार ने नेहरू को किया नमन, PM मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
Bihar News: बिहार चुनाव के नतीजों से पहले राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, सभी दल जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
चुनावी नतीजों से पहले नीतीश कुमार ने नेहरू को किया नमन, PM मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की आज शुक्रवार (14 नवंबर) को गिनती की जा रही है। राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया।
नीतीश ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।”
PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन।”
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
‘बस कुछ घंटों का इंतज़ार’
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म है और सभी दल जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच जेडीयू ने पोस्ट किया है कि ‘बस कुछ घंटों का इंतज़ार, फिर से आ रही है सुशासन की सरकार’।
बस कुछ घंटों का इंतज़ार, फिर से आ रही है सुशासन की सरकार।#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited#25Se30FirSeNitish pic.twitter.com/KJJ3PEKVnY — Janata Dal (United) (@Jduonline) November 14, 2025
पोस्टल बैलेट में एनडीए को बढ़त
बिहार विधानसभा चुनाव की मतदगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिल रही है। पोस्टल बैलेट की गिनती में एनडीए आगे निकलता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar Election Result: मतगणना की तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर नजर, जानें कहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे?
106 कंपनियां भी सुरक्षा ड्यूटी में
उन्होंने बताया कि राज्य के बाहर से भेजी गई 106 कंपनियां भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात की गई हैं। एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदान में उपयोग किए गए ईवीएम और वीवीपैट को दोहरी लॉक व्यवस्था वाले स्ट्रांग रूम में सील कर सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘मतगणना केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। अंदरूनी सुरक्षा घेरा सीएपीएफ के हवाले है, जबकि बाहरी परिधि की सुरक्षा राज्य पुलिस के जिम्मे है. इसके अलावा 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और अन्य सुरक्षा उपाय भी लागू किए गए हैं।’
