Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

Sanjay Raut NEET Paper Leak PM Modi Attack: संजय राउत ने नीट पेपर लीक के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी के यूरोप दौरे और वीआईपी काफिले पर उठाए सवाल।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 18, 2026 | 12:50 PM

संजय राउत ने नीट पेपर लीक मामले में बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Raut On NEET Paper Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के प्रश्नपत्र लीक होने और पुणे की प्रोफेसर मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी के बाद देश का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्षी नेता संजय राउत ने केंद्र और राज्य सरकार सहित न्यायपालिका को भी कटघरे में खड़ा किया। राउत ने सीधे शब्दों में कहा कि इस देशव्यापी घोटाले के पीछे जो भी शिक्षा माफिया और मास्टरमाइंड सक्रिय हैं, वे सभी भाजपा नेता या उनके करीबी हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इन अपराधियों पर अब तक कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

राऊत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने’ की अपील पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश का युवा सड़कों पर है, तब प्रधानमंत्री नीदरलैंड्स और यूरोप के सात देशों के दौरे पर व्यस्त हैं। उन्होंने तंज कसा कि चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री को देश का आर्थिक संकट याद आने लगा, लेकिन वे खुद इस संकट के समय भारत से बाहर घूम रहे हैं।

वीआईपी काफिले और सुरक्षा पर उठाया सवाल

संजय राउत ने भाजपा नेताओं के वीआईपी कल्चर और भारी-भरकम सुरक्षा प्रोटोकॉल को ‘पाखंड’ करार दिया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की तीन प्रमुख सड़कें सिर्फ उनके काफिले के लिए बंद कर दी जाती हैं। वहीं, मुंबई में जब देवेंद्र फडणवीस विधानसभा के लिए निकलते हैं, तो आम जनता को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। राउत ने पूछा कि जनता से कारपूलिंग और बाइक चलाने की अपील करने वाले नेता खुद अपने काफिले कम क्यों नहीं करते?

सम्बंधित ख़बरें

परीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज

महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख

130 के पार जाएगा पेट्रोल, देश में लगेगा आर्थिक लॉकडाउन! जयंत पाटिल का केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला

NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख

अजित पवार और शिंदे गुट पर तीखा कटाक्ष

हाल ही में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे द्वारा शरद पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ जाकर की गई गुप्त मुलाकात पर भी राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नेतृत्व वाले संगठन राजनीतिक दल नहीं बल्कि केवल अस्थायी ‘समूह’ हैं, जिनकी कोई विचारधारा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रफुल्ल पटेल और तटकरे जैसे नेताओं ने ही अजित पवार को गुमराह किया था और अब उन्हें अपने राजनीतिक कर्मों का फल भुगतना पड़ रहा है।

न्याय प्रणाली और छात्रों का भविष्य

ठाकरे गुट के सांसद ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से न केवल छात्रों का साल बर्बाद हुआ है बल्कि उनका न्याय प्रणाली से भी भरोसा उठ रहा है। विपक्ष अब इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाने की रणनीति बना रहा है। राउत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नीट पेपर लीक मामले के मुख्य राजनैतिक संरक्षकों के नाम उजागर नहीं किए, तो देश का छात्र समुदाय इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।

Sanjay raut slams pm modi and bjp over neet paper leak and vip security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 12:33 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Narendra Modi
  • NEET UG Exam
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.