नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, अध्यक्ष बनने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे विधायकी; विधानसभा पहुंच विरोधियों को दिया संदेश
Nitin Nabin: भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यह भी संकेत दिया कि उनका मुख्य लक्ष्य अंत्योदय के सिद्धांत को जमीन पर उतारना और संगठन को पंचायत स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना है।
- Written By: मनोज आर्या
नितिन नबीन, (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी)
BJP National President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार बिहार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया और अपनी भावी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। सदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संगठन की बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते रहेंगे।
नितिन नबीन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जो उत्तरदायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी मजबूती से निभाएंगे, लेकिन अपनी जड़ों और बांकीपुर की जनता के प्रति उनकी जवाबदेही सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे हर हाल में खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
‘पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है’
भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यह भी संकेत दिया कि उनका मुख्य लक्ष्य अंत्योदय के सिद्धांत को जमीन पर उतारना और संगठन को पंचायत स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी और बिहार के लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रति भी जो मेरी जिम्मेदारी है, उसे भी पूरा करूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
अलीराजपुर में मंत्री संपत्तिया उइके के बदले सुर, पहले ‘शराब कारोबारी’ कहा, अब बोलीं- नागर सिंह मेरे भाई हैं
‘सीएम नीतीश ने बिहार की तस्वीर बदली’
बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कहा कि 2006 में वह पहली बार विधायक बने थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की छवि को बदलने का काम किया है। बिहार अगर सम्मान पा रहा है तो हम लोगों के 20 साल के मेहनत का प्रतिफल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां सेवा भाव से काम किया, वहीं सीएम ने सुशासन लाने में सफलता हासिल की।
यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद में भिड़े RJD और JDU नेता, तीखी नोकझोंक के बाद बड़ा एक्शन; विपक्ष के सभी सदस्य सस्पेंड
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस सदन का कोई व्यक्ति इतने बड़े पद पर गया हो, यह अपने आप में गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से कहा कि नितिन नबीन हमारे बॉस हैं, यह सबसे बड़ी बात है। पूरे सदन की तरफ से मैं बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
