Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितिन नबीन नहीं बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, दिल्ली में अब इस बंगले में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

Nitin Nabin News : राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों को टाइप-8 बंगला आवंटित होता है। नितिन नबीन को मोतीलाल नेहरू बंगला आवंटित किया गया। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे संसद सदस्य नहीं हैं।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 02, 2026 | 03:00 PM

नितिन नबीन और राहुल गांधी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Nitin Nabin Bungalow Delhi : भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दिल्ली वाले नए ठिकाने पर मुहर लग गई है। अब वे 1, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आलीशान बंगले में रहेंगे। दिलचस्प बात है कि पहले उन्हें 9, सुनहरी बाग लेन वाला बंगला आवंटित किया गया था, जिसके चलते वे राहुल गांधी के पड़ोसी बनने वाले थे। लेकिन अब उनके पते में बदलाव किया गया है।

नितिन नबीन को मिला यह नया बंगला टाइप-8 श्रेणी का है। आमतौर पर यह बंगला कैबिनेट मंत्रियों को दिया जाता है, लेकिन इसके आवंटन में कुछ खास नियम और अपवाद भी शामिल हैं।

बंगले के आवंटन का गणित और नियम

संसदीय कार्य मंत्रालय और संपदा निदेशालय के नियमों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को सरकारी आवास की सुविधा दी जाती है। पार्टी अध्यक्ष न तो सांसद है और न ही केंद्रीय मंत्री, तो भी उन्हें टाइप-8 का बंगला आवंटित किया जा सकता है। नितिन नितिन नबीन अभी संसद के किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) के सदस्य नहीं हैं। भाजपा जैसी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें यह विशेष दर्जा और बंगला दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

रमजान में स्कूलों की बदली टाइमिंग…भड़की भाजपा, बोली-हिंदू त्योहारों पर क्यों नहीं छूट?

आखिर क्यों नहीं छपी जनरल नरवणे की किताब…किसने लगा रखा है अड़ंगा? पूर्व सेना प्रमुख ने खुद दिया था जवाब

लोकसभा में भिड़े राहुल गांधी और ओम बिरला…स्पीकर ने सदन में बहस का पढ़ाया पाठ

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक…बजट में कांग्रेस शासित राज्यों पर मेहरबानी, क्या है तैयारी?

बंगले का इतिहास और पड़ोसी

नितिन नितिन नबीन जिस 1, मोतीलाल नेहरू मार्ग बंगले में शिफ्ट हो रहे, वह पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के पास था। उनके निधन के बाद से यह बंगला खाली था। इससे पहले आवंटित किए गए सुनहरी बाग लेन वाले बंगले की चर्चा ज्यादा थी, क्योंकि वह न केवल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के करीब था, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह के सरकारी आवास (6A, कृष्णा मेनन मार्ग) के भी काफी नजदीक था। अब नए पते के साथ उनकी दूरी विपक्ष से थोड़ी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें : बीजेपी अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में नितिन नबीन, केरल और बेंगलुरु-तेलंगाना चुनाव को लेकर लिया बड़ा फैसला

अरविंद केजरीवाल

इसी नियम के तहत आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 95, लोदी एस्टेट में टाइप-8 का बंगला आवंटित है। केजरीवाल भी इस समय न तो सांसद हैं और न किसी संवैधानिक पद पर। मगर, राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख होने के नाते वे इस श्रेणी के आवास के पात्र हैं। इस बदलाव के साथ नितिन नबीन अब लुटियंस दिल्ली के उस केंद्र में होंगे, जहां से सत्ता और संगठन की चाबी घुमाना और भी आसान होगा।

Nitin nabin will no longer be rahul gandhi neighbour the bjp president will now live in this bungalow in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 03:00 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • BJP
  • Congress
  • Nitin Nabin
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.