Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितिन नबीन बने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पहनाई विजय माला

Nitin Nabin News: नितिन नबीन भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन गए हैं। भाजपा मुख्‍यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 20, 2026 | 01:41 PM

नितिन नबीन, पीएम मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP New President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी में आज एक नए दौर की शुरुआत हुई है। नितिन नबीन को आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। बीजेपी मुख्यालय में जैसे ही मंच से उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ही एकमात्र उम्मीदवार थे। उनके समर्थन में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था। इस तरह वे निर्विरोध रूप से पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

नितिन नबीन को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने की खबर से उनके परिवार और करीबी मित्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के हवाले से एक अहम जानकारी सामने आई है। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘नितिन नबीन मेरे भी बॉस…’, PM मोदी ने अटल-आडवाणी का नाम लेकर कही बड़ी बात, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई

Video: नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज रहे मौजूद, देखें वीडियो

संदीप जोशी को मनाएंगे सीएम फडणवीस? संन्यास के ऐलान के बाद नागपुर BJP में सियासी हलचल तेज

जीत के जश्न के बीच ‘खूनी खेल’ भाजपा नगरसेवक पर हमला, नासिक में तनाव पुलिसबल तैनात

नितिन नबीन की वैचारिक पृष्‍ठभूमि परिपक्‍व: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आपने (नितिन नबीन) इतनी महान पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है. आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जेपी नड्डा ने कहा कि नितिन नबीन मूलत: कार्यकर्ता हैं, उनकी वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं।

यह भी पढ़ें- DMK या विजय की TVK…तमिलनाडु में किससे हाथ मिलाएगी कांग्रेस? किस असमंजस में फंसी है पार्टी?

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में आपको सारे देश का भ्रमण करने का मौका मिला और आपने सारे देश को समझा। आप सिक्किम के प्रभारी रहे और आप छत्तीसगढ़ के भी प्रभारी रहे, जहां आपने BJP सरकार लाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है. आपको बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Nitin nabin bjp president announcement pm narendra modi jp nadda amit shah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 12:10 PM

Topics:  

  • BJP
  • Narendra Modi
  • Nitin Nabin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.