निर्मला सीतारमण ने साहसिक कदम लेते हुए देश को बनाया आत्मनिर्भर, पीएम ने जन्मदिन पर दी बधाई
Nirmala Sitaraman : वित्त मंत्री का आज जन्मदिन है। 66 वर्ष की सीतारमण ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर दी बधाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Union Finance Minister Birthday: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 66 वर्ष पूरा कर लिया। उनके इस विशेष दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा भरे शब्दों के साथ बधाई दी है। पीएम के साथ-साथ कई दिग्गज नेताओं ने भी उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।
अपने कार्यक्षेत्र में उन्होंने जो योगदान दिया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में उनके द्वारा उठाए गए कदम सचमुच काबिलेतारीफ है। यही वजह रही कि, सीतारमण की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अन्य पार्टी के नेताओं ने उनके नेतृत्व और योगदान की दिल से प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने सोशल प्लेटफॉर्म पर गर्मजोशी से भरे शब्दों के साथ दी बधाई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामना देते हुए लिखा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके प्रयास हमारे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
नॉर्वेजियन मीडिया की घटिया हरकत! अखबार के कार्टून में PM मोदी को ‘सपेरा’ छापने पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना
Modi Italy Visit: पीएम मोदी की इटली यात्रा से भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को मिलेगी गति
Modi Italy Visit: इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, विदेश मंत्री तजानी ने किया स्वागत
PM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
Birthday greetings to Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman Ji. Her efforts are playing a vital role in realising our dream of a Viksit and Aatmanirbhar Bharat. Praying for her long and healthy life.@nsitharaman — Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025
अन्य दिग्गज नेताओं ने भी दीं शुभकामनाएं
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी बधाई देते हुए लिखा, “वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि उनका यह वर्ष उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से भरा रहे।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपार ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण शख्सियत को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। भारत की आर्थिक वृद्धि के प्रति आपका दूरदर्शी नेतृत्व और अथक समर्पण पूरे राष्ट्र को प्रेरित करता है। आपके स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन की कामना करती हूं।”
यह भी पढ़ें: आज लोकसभा में ISS मिशन की सफलता पर होगी चर्चा, गूंजेगा शुभांशु शुक्ला का नाम
निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री
निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। वैश्विक आर्थिक मुद्दों में उनकी गहरी रुचि और शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाई। राजनीति में प्रवेश से पहले उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में एक सफल पेशेवर के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
साल 2006 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई। साल 2014 में मोदी सरकार में उन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला। 2017 में निर्मला सीतारमण ने भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनकर इतिहास रचा।
(एजेंसी इनपुट)
