Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, दूसरे आरोपी शेख मंसूर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Andhra Pradesh NIA Chargesheet, Newsआंध्र प्रदेश विस्फोटक मामले में NIA ने दूसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने आतंकी साजिश और विस्फोटक सप्लाई में भूमिका का आरोप लगाया।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 19, 2026 | 08:52 PM

राष्ट्रीय जांच एजेंसी सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Andhra Pradesh Explosives Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 2025 के चर्चित आंध्र प्रदेश विस्फोटक मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए दूसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एजेंसी ने विजयवाड़ा स्थित विशेष NIA अदालत में दाखिल चार्जशीट में शेख मंसूर उर्फ मोहम्मद अली उर्फ विजयकुमार को गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम यूए(पी) एक्ट 1967 और भारतीय न्याय संहिता (BNS)2023 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया है।

जांच के अनुसार, वह पहले से चार्जशीट आरोपी शेख अमानुल्ला का करीबी सहयोगी था और कथित आतंकी साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। NIA का दावा है कि आरोपी फर्जी पहचान पत्र के सहारे रह रहा था और विस्फोटकों की सप्लाई से लेकर साजिश को आगे बढ़ाने में शामिल था। मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि जांच अभी भी जारी है

3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोहम्मद अली पहली चार्जशीट में शामिल किए गए आरोपी शेख अमानुल्ला उर्फ ​​अबू बकर सिद्दीक का करीबी सहयोगी और साजिश में शामिल साथी था। उसे इस मामले में दिसंबर 2025 में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि इस मामले में अब तक शेख अमानुल्ला समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

अमृतसर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर NIA की सख्ती, LeT से जुड़े आरोपी की संपत्ति जब्त

दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 अरेस्ट

बंगाल में पूर्व TMC विधायक के घर NIA का छापा, फरार नेता की तलाश में जुटी पुलिस, भांगर बम ब्लास्ट से जुड़े तार

‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा

विस्फोटक बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई

एनआईए ने फरवरी 2026 में शेख अमानुल्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। शेख अमानुल्ला के घर से विस्फोटक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। गिरफ्तारी के समय मोहम्मद अली 1999 के बम विस्फोट मामले में तमिलनाडु से फरार होने के बाद फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। वह आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के रायचोटी शहर में शेख मंसूर के फर्जी नाम से रह रहा था और इसके लिए उसने धोखाधड़ी से हासिल किए गए सरकारी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था।

बम बनाने की ट्रेनिंग देने का आरोप

एनआईए की चार्जशीट के अनुसार, शेख अमानुल्ला ने मोहम्मद अली को कट्टरपंथी बनाया था, उसे भर्ती किया था और बम बनाने की ट्रेनिंग दी थी। मोहम्मद अली ने रायचोटी में एक ठिकाने तक विस्फोटक पहुंचाने में अमानुल्ला की मदद की थी।

ये भी पढ़ें- रांची RSS दफ्तर पर हमले के आरोपी बिहार से गिरफ्तार, SIT और NIA कर रही जांच, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

टारगेटेड किलिंग की साजिश का खुलासा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच से पता चला है कि दोनों लोगों ने आम लोगों के बीच दहशत फैलाने और भारत में शरिया कानून लागू करने के अपने नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक खास समुदाय के नेताओं की टारगेटेड किलिंग की साजिश रची थी। इसी को लेकर एनआईए ने यह मामला आंध्र प्रदेश पुलिस से अपने हाथ में लिया था। वहीं, एनआईए की ओर से इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जांच जारी है।

Nia files chargesheet second accused andhra pradesh explosives case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 08:52 PM

Topics:  

  • Andhra Pradesh News
  • National Investigation Agency
  • NIA Custody
  • Terrorist Arrest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.