झारखंड के रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करते हमलावर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
झारखंड

रांची RSS दफ्तर पर हमले के आरोपी बिहार से गिरफ्तार, SIT और NIA कर रही जांच, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

Jharkhand News: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SIT और NIA मामले की जांच कर रही हैं। हमलावरों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।

अमन मौर्या

RSS Office Petrol Bomb Attack: झारखंड के रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में उपयोग किए जाने वाहन के चालक और दो हमलावर भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, RSS कार्जायल पर हमला करने वाले आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क में थे। एजेंसी, हमलावरों से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार संपर्क में थे।

किराए के कार से आए थे हमलावर

हिरासत में लिए गए हमलावरों से पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की साजिश के पहलुओं की पड़ताल कर रही है। यह घटना मंगलवार-बुधवार की रात हुई थी। कार्यालय पर हुए हमले का पूरा विडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था। जानकारी के मुताबिक हमलावर एक किराए की कार से आए थे। पुलिस ने सबसे पहले कार चालक को हिरासत में लिया। इसके बाद ट्रेन से दिल्ली भाग रहे दो हमलावरों को बिहार के एक स्टेशन पर पकड़ लिया गया।

SIT कर रही छापेमारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित निर्देश दे दिया है। डीजीपी के निर्देश के बाद एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए एरिया के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की।

NIA भी कर रही जांच

बुधवार को मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया था। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली हैं, इसके आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमले में शामिल लोगों की भूमिका क्या थी और इसके पीछे उनकी कोई संगठित योजना या अन्य कारण तो नहीं थे।

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड भी तैनात

हमले का वीडियो सामने आने के बाद सीसीटीवी फुटेज में दो युवक आरएसएस कार्यालय परिसर पेट्रोल बम फेंकते हुए नजर आए थे। हमले में एक पेट्रोल बम परिसर के नजदीक ही फटा था, जबकि दूसरा निष्क्रिय हो गया। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर का निरीक्षण किया है।

घटना के बाद  सुरक्षा के मद्देनजर आरएसएस कार्यालय और आसपास के इलाके में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। मामले पर विस्तृत जानकारी के पर अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला