Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NIA ने मानव तस्करी मामले में केरल से विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Dec 23, 2023 | 01:05 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मानव तस्करी से संबंधित एक मामले में केरल से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश से अवैध ढ़ंग से भारत में आया सऊदी जाकिर इस संघीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया 11वां विदेशी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिछले महीने मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ देशव्यापी अभियान के दौरान कर्नाटक में जाकिर के घर की तलाशी ली गयी थी और वह तभी से फरार था। उन्होंने बताया कि जांच में केरल के कोच्चि में उसके मौजूद होने का पता चला और फिर उसे बृहस्पतिवार को वहां से हिरासत में लिया गया।

NIA Arrests 11Th Accused in Human Trafficking Case, Absconder Saudi Zakir Tracked to Kochi Hideout pic.twitter.com/928kL90S2W — NIA India (@NIA_India) December 22, 2023

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांच से पता चला कि आरोपी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बेनापोल के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुआ था और फिर कर्नाटक में बेंगलुरु शहर के बेल्लंदूर इलाके में चला गया था। प्रवक्ता के अनुसार, बेल्लंदूर में उसने कबाड़ संग्रहण एवं पृथक्करण इकाई लगाई तथा उन अन्य विदेशियों को काम पर रखा जो भारत में अवैध रूप से घुस आये थे। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के कुछ लोगों के असम, त्रिपुरा तथा सीमा पार के कई देशों के तस्करों के साथ संबंध होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एनआई ने सात नवंबर को मानव तस्करी का मामला दर्ज किया था।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में मानव तस्करी का भंडाफोड़, 7 दिन के बच्चे को छह लाख में बेचने की कोशिश, 5 गिरफ्तार

आज सार्वजनिक होंगी Epstein Files, बिल गेट्स की महिलाओं के साथ सामने आईं तस्वीरें

खुलेआम बिकती किडनी, सूत्रधार कौन? कई मामले अनसुलझे, सरकार ने साधी चुप्पी, ED-CBI जांच कब?

US Deportation: 2009 से अब तक अमेरिका ने कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट… जयशंकर ने संसद में बताया

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि भारत -बांग्लादेश सीमा से भारत में लोगों की तस्करी कराने वाला बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी उन लोगों को फर्जी आधारकार्ड भी उपलब्ध करा रहे थे जो सीमापार से तस्करी के माध्यम से लाये जाते थे। इससे पहले एनआईए ने इस मामले में 10 विदेशियों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले इस संबंध में भारतीय दंड संहिता तथा अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Nia arrested foreign national from kerala in human trafficking case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2023 | 11:58 PM

Topics:  

  • Human Trafficking Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.