- Hindi News »
- India »
- Nia Arrested Foreign National From Kerala In Human Trafficking Case
NIA ने मानव तस्करी मामले में केरल से विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मानव तस्करी से संबंधित एक मामले में केरल से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश से अवैध ढ़ंग से भारत में आया सऊदी जाकिर इस संघीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया 11वां विदेशी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिछले महीने मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि पिछले महीने मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ देशव्यापी अभियान के दौरान कर्नाटक में जाकिर के घर की तलाशी ली गयी थी और वह तभी से फरार था। उन्होंने बताया कि जांच में केरल के कोच्चि में उसके मौजूद होने का पता चला और फिर उसे बृहस्पतिवार को वहां से हिरासत में लिया गया।
NIA Arrests 11Th Accused in Human Trafficking Case, Absconder Saudi Zakir Tracked to Kochi Hideout pic.twitter.com/928kL90S2W — NIA India (@NIA_India) December 22, 2023
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांच से पता चला कि आरोपी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बेनापोल के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुआ था और फिर कर्नाटक में बेंगलुरु शहर के बेल्लंदूर इलाके में चला गया था। प्रवक्ता के अनुसार, बेल्लंदूर में उसने कबाड़ संग्रहण एवं पृथक्करण इकाई लगाई तथा उन अन्य विदेशियों को काम पर रखा जो भारत में अवैध रूप से घुस आये थे। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के कुछ लोगों के असम, त्रिपुरा तथा सीमा पार के कई देशों के तस्करों के साथ संबंध होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एनआई ने सात नवंबर को मानव तस्करी का मामला दर्ज किया था।
सम्बंधित ख़बरें
बीड में शादी के नाम पर महिलाओं की खरीद-फरोख्त का रैकेट उजागर, पुणे से जुड़े तार
मुंबई में नौकरी के नाम पर विदेशी महिलाओं की तस्करी, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार
भंडारा नवजात ब्रिकी कांड: पूर्णिमा धुर्वे और उमेशसिंह गहलोत भी अरेस्ट; पुराने मामलों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
डॉ. बाजपेयी को तगड़ा झटका! नवजात शिशु बिक्री मामले में जमानत खारिज, एक और बिक्री का खुलासा, अब जेल जाना तय
प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि भारत -बांग्लादेश सीमा से भारत में लोगों की तस्करी कराने वाला बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी उन लोगों को फर्जी आधारकार्ड भी उपलब्ध करा रहे थे जो सीमापार से तस्करी के माध्यम से लाये जाते थे। इससे पहले एनआईए ने इस मामले में 10 विदेशियों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले इस संबंध में भारतीय दंड संहिता तथा अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Nia arrested foreign national from kerala in human trafficking case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘शराब खुलेआम, पैड अखबार में क्यों?’, राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा सवाल
Mar 13, 2026 | 08:35 PMपापमोचनी एकादशी का क्या है महत्व? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा
Mar 13, 2026 | 08:34 PMलव जिहाद पर लगाम की तैयारी, महाराष्ट्र विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पेश
Mar 13, 2026 | 08:33 PMईरान जंग से जर्मनी ने खींचे हाथ, चांसलर ने ट्रंप के फैसले को बताया ‘गलत’, बोले- हम युद्ध का हिस्सा नहीं बनेंगे
Mar 13, 2026 | 08:24 PMशुक्रवार के दिन करें माता वैभव लक्ष्मी पूजा, इन उपायों से माता लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा
Mar 13, 2026 | 08:14 PMबेरूत में इजरायल का कोहराम, हिज्बुल्लाह के बैंक और रॉकेट ठिकानों पर भीषण बमबारी; टॉप कमांडर भी ढेर
Mar 13, 2026 | 07:56 PMगुरुवार से चैत्र नवरात्र शुरु, अष्टमी-नवमी एक ही दिन, इस बार 8 दिन की नवरात्रि
Mar 13, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM














