बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया स्वागत
Nitin Nabin: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बड़ी संख्या में पार्टी के सांसद, नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नए कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में नेता मुख्यालय में नजर आए।
- Written By: मनोज आर्या
बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे नितिन नबीन, (सोर्स-ANI)
BJP Working President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं। बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता वहां मौजूद हैं। गौरतलब है कि बीते दिन यानी की रविवार को बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणी की।
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बड़ी संख्या में पार्टी के सांसद, नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नए कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में नेता बीजेपी मुख्यालय के बाहर खड़े नजर आए। बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आखिर कौन हैं नितिन नबीन?
नितिन नवीन कायस्थ जाति से हैं और 45 साल के हैं। नितिन नबीन 26 साल की उम्र में विधायक बने थे। वह 26 साल की उम्र में विधायक बने और अब 45 साल की उम्र में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। फिलहाल, नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। वह बीजेपी के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
#WATCH दिल्ली: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन का भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। pic.twitter.com/ityK97EY3C — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2025
2006 में नितिन नबीन ने पटना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। उसके बाद वह लगातार चुनाव जीतते रहे। 2008 में परिसीमन के बाद पटना पश्चिम का नाम बदलकर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र कर दिया गया और नितिन नवीन तब से इस क्षेत्र से विधायक हैं।
ये भी पढ़ें: राम से प्यार…तो महात्मा गांधी से नफरत क्यों? MGNAREGA का नाम होगा VBGRAM G, मच गया नया सियासी बवाल
किस काम के लिए मिला इनाम?
2025 के विधानसभा चुनावों में नितिन नबीन ने RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया है। 2020 में नितिन नबीन ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को हराया था। इतना ही नहीं हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में रणनीतिक तौर पर भी अच्छा काम किया था। कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्हें इसी काम का इनाम मिला है।
