Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP मुख्यालय पहुंचे नेपाल के सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष, नितिन नबीन ने बताया जीत का फॉर्मूला

Know BJP Initiative In Delhi: नेपाल की RSP के प्रतिनिधिमंडल ने 'बीजेपी को जानिए' पहल के तहत दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 02, 2026 | 08:07 PM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख रवि लामिछाने (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nepal RSP Delegation Meets BJP Chief: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को भाजपा के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचा। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ‘Know BJP’ पहल के तहत दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में नेपाल की ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ के अध्यक्ष रबी लामिछाने और उनके प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसकी जानकारी बीजेपी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी साझा की गई।

नितिन नवीन ने उन्हें BJP की सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना, सदस्यता अभियानों, ज़मीनी स्तर से जुड़ाव और PM मोदी के नेतृत्व में विकास-केंद्रित शासन व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

बूथ स्तर पर कार्यप्रणाली हुई साझा

मुलाकात के दौरान नितिन नबीन ने भाजपा की संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी और बताया कि पार्टी बूथ स्तर तक कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ताओं और लगातार जनता से जुड़े रहने की प्रणाली में निहित है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी स्थानीय स्तर पर समस्याओं को समझकर उनका समाधान करने पर जोर देती है।

सम्बंधित ख़बरें

सूरत में महाराष्ट्र निगम की 2 बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

‘मोदी सरकार के कार्याकाल में 90 बार पेपर लीक हुए’, नीमच पहुंचते ही गरजे जीतू पटवारी; जमकर साधा निशाना

‘98% सीमा तय, लेकिन…’, नेपाल के PM की टिप्पणी पर भारत ने दिया जवाब, तीसरे देश की भूमिका को नकारा

Explainer: तमिलनाडु में अब तक क्यों बेअसर साबित हुई बीजेपी? अन्नामलाई की इस्तीफे के बीच उठ रहे सवाल

𝐒𝐭𝐫𝐞𝐧𝐠𝐭𝐡𝐞𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐈𝐧𝐝𝐨-𝐍𝐞𝐩𝐚𝐥 𝐭𝐢𝐞𝐬! BJP National President Shri @NitinNabin warmly hosted Rabi Lamichhane, Chairman of Nepal’s Rastriya Swatantra Party, and his delegation at BJP Headquarters in Delhi under the Know BJP initiative. Shri Nitin Nabin… pic.twitter.com/fZK0YBSBGO — BJP (@BJP4India) June 2, 2026

RSP ने समझी सदस्यता प्रक्रिया

आरएसपी ने बैठक में भाजपा की सदस्यता प्रक्रिया, उम्मीदवार चयन प्रणाली और नेतृत्व विकास के तरीकों को गहराई से समझा। भाजपा नेतृत्व ने भी संगठन में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने जैसे बातों को विस्तार से बताया।

PM मोदी मॉडल पर हुई बात

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले शासन मॉडल पर भी चर्चा हुई। इसमें विकास, सुशासन, जनसेवा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रमुख आधार बताया गया। बैठक में युवा वर्ग, विशेषकर जेन ज़ी की राजनीति में बढ़ती भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि युवा लोकतांत्रिक भागीदारी को नई दिशा दे रहे हैं और भविष्य की राजनीति में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी।

ये भी पढ़ें- देश में रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा… CM सुवेंदु का विपक्ष को दोटूक, बोले- यह सनातन संस्कृति

कई BJP नेता हुए शामिल

इस कार्यक्रम के अंत में एक अनौपचारिक लंच बैठक भी आयोजित की गई। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

इस पूरे दौरे को भाजपा की उस पहल का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह दक्षिण एशिया के राजनीतिक दलों के साथ संवाद और सहयोग को मजबूत करना चाहती है। इसके पहले चीनी की वामपंथी पार्टी के प्रतिनिधि भी भाजपा मुख्यालय का दौरा करने आए थे। इस पर विपक्षी दलों ने भाजपा को निशाने पर लिया था।

Nepal rsp delegation meets bjp chief nitin nabin know bjp initiative delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 08:07 PM

Topics:  

  • BJP
  • Delhi
  • Latest News
  • Nitin Nabin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.