2 दिन में अभिजीत दीपके की हालत खराब, सोनम वांगचुक को किया सलाम, कल होगा महासंग्राम!
Sonam Wangchuk Abhijeet Dipke Protest: सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद 20 जुलाई के संसद मार्च की कमान अभिजीत दीपके ने संभाली। वांगचुक की पत्नी की याचिका पर आज दिल्ली HC में सुनवाई होगी।
- Written By: प्रिया जैस
अभिजीत दीपके (सौजन्य-IANS)
Abhijeet Dipke Jantar Mantar Protest: दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। 20 जुलाई को इस प्रदर्शन को एक महीना पूरा हो जाएगा। इसी के साथ ही 20 जुलाई संसद तक मार्च किया जाएगा। इस मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस द्वारा एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से स्वास्थ्य का हवाला देकर अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। अब इस मार्च का पूरा नेतृत्व पूरी तरह से अभिजीत दीपके कर रहे है।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को आमरन अनशन का ऐलान किया था। आज अनशन के दूसरे दिन उन्होंने भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक समेत सभी छात्रों को सलाम किया। उन्होंने बताया कि दो दिन में ही उनकी हालत खराब हो गई है।
अभिजीत दीपके की हालत खराब
अभिजीत दीपके ने अनशन के दूसरे दिन कहा, “मेरी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। अब मुझे पता चला है कि यह कितना मुश्किल है। मैं सोनम सर और यहां भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को सलाम करता हूं। मैं कल होने वाले मार्च के लिए अपनी ऊर्जा बचा रहा हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
मानसून सत्र का एजेंडा तय, BAC बैठक में लोकसभा स्पीकर ने लिया फैसला; 6 बड़े विधेयक पर चर्चा के लिए समय तय
सोनम वांगचुक कल खत्म कर देंगे अनशन अगर…पत्नी गीतांजलि का संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान!
VIDEO | Delhi: Cockroach Janata Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, “It is my second day of hunger strike; now I know how difficult it is. I salute Sonam Sir and the students here for their hunger strike. I am conserving energy for the march tomorrow.” (Full video available… pic.twitter.com/0nXOwIBX4m — Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2026
अभिजीत दीपके ने सभी जनता से 20 जुलाई के मार्च में शामिल होने की अपील की और बताया कि वह मार्च के लिए अफनी ऊर्जा बचा रहे है। इस दौरान सोनम वांगचुक ने भी अस्पताल में अपना अनशन जारी रखा है। सोनम वांगचुक की ओर से उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो उनके संदेश जनता तक पहुंचा रही है।
सोनम वांगचुक ने जनता को दिया संदेश
सोनम वांगचुक के सोशल मीडिया अकाउंट पर डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने एक संदेश लिखा है। इस संदेश में लिखा है कि 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन होगा।
Message from Sonam : 20th JULY आज़ादी का दूसरा आन्दोलन
भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत Freedom from injustice (Like paper leaks)
Freedom from Fear (my illegal detention) India’s 2nd FREEDOM MOVEMENT
March to the Parliament
Please make it a big success Sent through… pic.twitter.com/XYeUXgUxJH — Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 19, 2026
इस आंदोलन का शीर्षक होगा “भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत।” भय-मुक्त भारत का अर्थ है गैर-कानूनी हिरासत के डर से मुक्ति, और अन्याय से मुक्ति का मतलब है पेपर लीक जैसी नाइंसाफियों से छुटकारा पाना। सोनम वांगचुक ने जनता से अपील की है वे भारत की दूसरी आजादी के इस आंदोलन में शामिल होकर इसे सफल बनाए। उन्होंने सफदरजंग में अपनी भर्ती को गैर-कानूनी हिरासत बताया।
यह भी पढ़ें – सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं… सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, लगाए गंभीर आरोप
आज दिल्ली हाई कोर्ट करेगा सुनवाई
आपको जानकारी दें, कि आज एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कथित तौर पर वांगचुक को जंतर-मंतर पर उनकी भूख हड़ताल वाली जगह से ले गई और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
आंग्मो ने सफदरजंग अस्पताल में हो रहे इलाज पर भरोसा न होने की बात कही है और इस मामले पर आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की है। उनकी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का अपडेट सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करेगा।
