NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हो गया ऐलान, अब 21 जून को होगा री-एग्जाम, कल रात हुई थी हाई लेवल मीटिंग
Re Neet Exam Date: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। नई तारीखों का ऐलान हो चुका है। अब 21 जून को नीट-यूजी की परीक्षा होगी।
- Written By: प्रिया जैस
नीट एग्जाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Neet Re Exam Date 21 June 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब 21 जून को नीट-यूजी की परीक्षा होगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ, NEET-UG 2026 के री-एग्जाम की तारीखों की घोषणा की। अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
📢 NEET (UG) 2026 — Examination Date Announced
The National Testing Agency, with the approval of the Government of India, has scheduled the re-examination of NEET (UG) 2026 on Sunday, 21 June 2026.
Candidates and parents are requested to rely only on the official channels of NTA.… — National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ICAI CA Intermediate Result 2026 Out: सीए इंटरमीडिएट मई परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
बंगलूरू सिटी सिविल कोर्ट ने 110 पदों पर भर्ती निकाली, 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
BOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन
थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के लिए CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, इन छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
NTA ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
NTA ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की है।
- ईमेल आईडी: neet-ug@nta.ac.in / mailto:neet-ug@nta.ac.in
- फोन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
सभी छात्रों के पास अब तैयारी करने के लिए करीब 1 महीने का समय है। ऐसे में छात्रों को रिवीजन और मॉक टेस्ट पर अपना ध्यान देना होगा। एग्जाम सेंटर की लिस्ट और अलॉटमेंट की जानकारी छात्रों को उनके द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त होगी।
कल देर रात तक चली हाई लेवल मीटिंग
NEET-UG के पेपर लीक मामले को लेकर देश भर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस मामले की गंभीरता और छात्रों के भविष्य को देखते हुए गुरुवार रात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग की गई थी। नीट रीएग्जाम को लेकर हुई यह बैठक काफी देर तक चली थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस दौरान चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (विद्यालय शिक्षा) संजय कुमार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह, CBSE के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्तों के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस हाई लेवल मीटिंग के बाद आज नीट-यूजी के री-एग्जाम की घोषणा कर दी गई।
यह भी पढ़ें – शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
3 मई को हुई थी परीक्षा
आपको जानकारी दें, कि NEET-UG की मेडिकल प्रवेश परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की गई थी, और इसमें 2.2 मिलियन छात्रों ने भाग लिया था। पेपर लीक मामला सामने आने के बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया था। परीक्षार्थी और अभिभावक री-एग्जाम के लिए सड़को पर उतर आए थे। इसलिए अब NTA री-एग्जाम आयोजित कर रहा है।
