-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Cbi Investigation Reveals Neet Ug Paper Auctioned For 2 To 5 Lakh
महाराष्ट्र से हरियाणा फिर राजस्थान..जानें कैसे 2 से 5 लाख रुपये में नीलाम हुआ NEET-UG का पेपर, CBI ने खोला राज
- Written By: प्रिया जैस
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई ने पेपर लीक मामले में बड़े खुलासे किए है। नीट यूजी पेपर लीक केस को सुलझाते हुए अब सीबीआई आरोपियों के घर और मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे उनके रिश्तेदारों तक पहुंच गई है।

NEET पेपर लीक केस में सीबीआई जांच (सौजन्य-सोशल मीडिया)
CBI Investigation NEET-UG Paper Leak: राजस्थान का कोचिंग हब सीकर, नीट-यूजी 2026 पेपर लीक नेटवर्क का मुख्य केंद्र बनकर उभरा है। अब सीबीआई कोचिंग संस्थानों, बिचौलियों, छात्रों और आरोपियों के रिश्तेदारों के संभावित संबंधों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क का तालमेल सीकर में शुरू होने का खुलासा हुआ है। सीकर में आरोपी यश यादव और विकास ने कथित तौर पर एक ही कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ाई की थी।
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि यश यादव के जरिए UG NEET का पेपर राजस्थान पहुंचा। यश, विकास बिवाल को जानता था। विकास बिवाल के पिता, दिनेश बिवाल ने प्रश्न पत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन किया और उसकी PDF फाइलें बनाईं। आरोपी ने प्रश्न पत्र को हाथ से लिखा था और फिर उसे स्कैन किया था।
कोचिंग इंस्टीट्यूट और मालिकों से पूछताछ
बताया जा रहा है कि उसने यह प्रश्न पत्र सीकर के कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच बांटा था। यश यह परीक्षा पास नहीं कर पाया था। वह बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज का छात्र है। CBI ने कोचिंग इंस्टीट्यूट के स्टाफ और मालिकों से पूछताछ की है। छात्रों ने बताया है कि उन्होंने 2 लाख से 5 लाख रुपये के बीच की रकम दी है।
सम्बंधित ख़बरें
कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, उच्च अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा
ईरान से PM मोदी को न्योता, लेकिन खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत ने क्यों भेजा बिहार का यह बड़ा चेहरा?
‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें’, चंपत राय और अनिल मिश्रा को बार एसोसिएशन की चेतावनी; रामनगरी की सियासत गरमाई
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
NEET UG-2026 paper leak | Initial investigations have revealed that through Yash Yadav, the UG NEET paper reached Rajasthan. Yash knew Vikas Biwal. Vikas Biwal's father, Dinesh Biwal, scanned the hard copy of the question paper and made PDF files. The accused had handwritten the… — ANI (@ANI) May 14, 2026
फिलहाल, शुभम खैरनार ने इस बात से इनकार किया है कि वह इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) है। CBI इस लीक के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। छात्रों के साथ-साथ आरोपियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पैसों के लेन-देन की जांच करना जरूरी है।
आरोपियों को दिल्ली ले जाया गया
इस बीच, CBI ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने जयपुर से 4 आरोपियों-मांगीलाल बिवाल, उसका बेटा विकास, दिनेश बिवाल और हरियाणा निवासी यश यादव को गिरफ्तार किया है। बुधवार को इन चारों को एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: NEET UG 2026 paper leak | The accused arrested in connection with the case were produced before a Magistrate at his residence in Jaipur late last night. The investigative agency brought the accused for judicial proceedings amidst tight security. pic.twitter.com/DlyV3yj7qx — ANI (@ANI) May 14, 2026
यह भी पढ़ें – Milk Price Hike: आज से ₹2 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध; जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला, देखें नई रेट लिस्ट
सीबीआई अब कोचिंग संस्थानों, बिचौलियों और आरोपियों से जुड़े छात्रों के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। जांच अब रिश्तेदारों तक पहुंच गई है, जिन्होंने नीट की परीक्षा पास की है यहा किसी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लिया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी दिनेश बिवाल की भतीजी सोनिया इस समय मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। साथ ही एक और भीतीजी पलक भी जांच के घेरे में है।
मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों की जांच
इसके साथ ही, CBI उन मामलों की भी जांच कर रही है जिनमें मांगीलाल बिवाल की बेटी दौसा मेडिकल कॉलेज की छात्रा प्रकृति, और विकास शामिल हैं, जिन्हें सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटित की गई थी।
नीट पेपर लीक महाराष्ट्र के अहिल्याबाई नगर के रहने वाले धनंजय से शुरू हुआ था। इसके बाद यह पेपर नासिक के शुभम खैरनार को दिया गया, जिसने बाद में इसे हरियाणा के यश यादव को दिया। हरियाणा से यह पेपर राजस्थान में मांगीलाल और दिनेश बिवाल तक पहुंचा, जहां इसे सीकर और जयपुर में उनके संपर्कों के बीच बांटा गया। इस बीच सीबीआई सीकर के आरोपी राकेश मांडवरिया से पूछताछ कर रही है। दिनेश बिवाल का बेटा ऋषि अभी भी फरार बताया जा रहा है। इस मामले ने नीट पेपर की विश्वसनियता पर गंभीर सवाल खड़े किए है।
Cbi investigation reveals neet ug paper auctioned for 2 to 5 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रग्बी में छाए राहुल बोस! हैदराबाद हीरोज की जीत से गदगद हुए चिरंजीवी, बांधे तारीफों के पुल
Jun 29, 2026 | 07:58 PMउज्जैन को मिलेगी नई औद्योगिक पहचान; CM मोहन यादव करेंगे 1266 करोड़ के पेप्सिको प्लांट का शुभारंभ
Jun 29, 2026 | 07:55 PMमध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
Jun 29, 2026 | 07:39 PMHera Pheri 3 Movie Update: ‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन
Jun 29, 2026 | 07:27 PMतुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग की बदहाल स्थिति, नाली में धंसी कार से टला बड़ा हादसा
Jun 29, 2026 | 07:20 PMअखिलेश यादव के कार्यक्रम में सपा का ही बगावत; मेजा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
Jun 29, 2026 | 07:19 PMचिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
Jun 29, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














