Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

BOI Vacancy 2026 : बैंक ऑफ इंडिया ने 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 29, 2026 | 05:20 PM

बैंक ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

BOI Credit Officer Jobs : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम के तहत 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV स्तर के पदों के लिए की जाएगी।

बैंक ने फिलहाल संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

बैंक ऑफ इंडिया ने 779 पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी, ओबीसी तथा दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एमबीए, पीजीडीबीएम, सीए, सीएफए, सीएमए (ICWA) या बैंकिंग एवं फाइनेंस से संबंधित पोस्टग्रेजुएट डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे, नासिक, बीड, अकोला समेत 259 PHC और उपकेंद्रों में होगी नियुक्तियां, जानें खाली पदों की संख्या…

थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के लिए CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, इन छात्रों को मिलेगी विशेष छूट

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन

Cabinet Secretariat Recruitment 2026: मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, लाखों की सैलरी

SMGS-IV पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ प्रोफेशनल या पोस्टग्रेजुएट योग्यता अनिवार्य होगी। आयु सीमा MMGS-II के लिए 25 से 35 वर्ष, MMGS-III के लिए 28 से 38 वर्ष और SMGS-IV के लिए 30 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के लिए CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, इन छात्रों को मिलेगी विशेष छूट

ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरनी होगी।

आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सभी जानकारियों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। बैंक जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का बेहतरीन अवसर।

Boi credit officer recruitment 2026 779 vacancies eligibility age limit application process

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 05:20 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.